पटना में 63 लोगों की समस्याओं का हुआ समाधान, 2 जून को 41 पंचायतों व 17 नगर निकायों में लगेगा सहयोग शिविर

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>राज्य सरकार के सात निश्चय-3 के तहत संचालित &&num;8220&semi;सबका सम्मान-जीवन आसान&&num;8221&semi; अभियान के अंतर्गत जिलाधिकारी पटना ने सोमवार को समाहरणालय में 63 लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं का समाधान कराया। इसके साथ ही जिले के विभिन्न सरकारी कार्यालयों में पदाधिकारियों ने आमजन से मुलाकात कर उनकी शिकायतों के निष्पादन की कार्रवाई की। जिलाधिकारी ने बताया कि सरकार के निर्देशानुसार प्रत्येक सोमवार एवं शुक्रवार को ग्राम पंचायत&comma; थाना&comma; अंचल&comma; प्रखंड&comma; अनुमंडल तथा जिला स्तर के सभी सरकारी कार्यालयों में आमलोग अपनी शिकायतों के समाधान के लिए संबंधित पदाधिकारियों से सीधे मिल सकते हैं।अधिकारियों को सरकार के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया है। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन पटना द्वारा पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व को सुदृढ़ बनाने के लिए लगातार कदम उठाए जा रहे हैं&comma; ताकि आम जनता को सरकारी कार्यों में किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े। प्रशासनिक तंत्र जनसमस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह सजग एवं तत्पर है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्यमंत्री की घोषणा के आलोक में पटना जिले में &&num;8220&semi;सबका सम्मान&comma; जीवन आसान&&num;8221&semi; संकल्प को धरातल पर उतारने के लिए 19 मई से प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय मंगलवार को सहयोग शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इन शिविरों में प्राप्त शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी समाधान कर 30 दिनों के भीतर आवेदकों को लिखित सूचना भी दी जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि 19 मई को जिले के विभिन्न प्रखंडों की 41 ग्राम पंचायतों में सहयोग शिविर आयोजित किए गए थे। अब सरकार के निर्देशानुसार इन शिविरों का आयोजन ग्राम पंचायतों के साथ-साथ नगर निकायों के वार्डों में भी किया जाएगा। इसी क्रम में 2 जून को जिले की 41 अन्य ग्राम पंचायतों तथा 17 नगर निकायों के विभिन्न वार्डों में सहयोग शिविर लगाए जाएंगे। सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों&comma; अंचल अधिकारियों एवं नगर कार्यपालक पदाधिकारियों को शिविरों के व्यापक प्रचार-प्रसार और जन-जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया गया है&comma; ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। वहीं&comma; वरीय अधिकारियों को शिविरों की निगरानी तथा शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध समाधान की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अनुमंडल पदाधिकारियों को भी अपने-अपने क्षेत्रों में शिविरों के आयोजन का अनुश्रवण करने के निर्देश दिए गए हैं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

तेलंगाना पुलिस ने फुलवारी शरीफ से युवक को उठाया, 84 लाख की लूट मामले में पूछताछ के लिए ले जाएगी

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर फुलकाहा में भाजपा मंडल ने ग्रामीणों संग किया योगाभ्यास

बेला बॉर्डर पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 12 लाख नेपाली मुद्रा और बाइक जब्त!