कैदी हथकडी व रस्सी के साथ पुलिस को चकमा देकर फरार

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>दानापुर&comma; &lpar;आनंद मोहन&rpar;<&sol;strong> दानापुर थाना क्षेत्र के उपकारा गेट के बाहर से गुरूवार की शाम को एक कैदी हथकडी व रस्सी के साथ पुलिस को चकमा देकर फरार हो जाने का मामला सामने आया है। खगौल पुलिस ने दो मोबाइल चोरी के आरोप में अरवल के किंजर थाने के मखमिलपुर निवासी जुगेश्वर सिंह के पुत्र कुंदन कुमार को गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार कुंदन को पुलिस अभिरक्षा में गुरूवार को कोर्ट में पेशी के बाद उपकारा ले जाने के लिए भेज दिया गया था। उपकारा पुलिस ने कैदी कुंदन को वापस कर दिया और फिर से मेडिकल करा कर लाने के लिए कहा गया। सिपाही ने कैदी को उपकारा के गेट के बाहर लेकर निकाला था कि कैदी कुंदन ने हथकडी व रस्सी के साथ पुलिस को चकमा देकर बस पडाव की ओर फरार हो गया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उसके साथ आये सिपाही ने फरार कैदी को पकडने के पीछा किया। परंतु कैदी फरार हो गया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि बुधवार को रेलवे स्टेशन के पास से ऑटो चालक ने चोरी के मोबाइल के साथ पकडकर कुंदन को पुलिस के हवाले किया था। उन्होंने बताया कि थाना से दो शराब व एक मोबाइल चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपी को तीन सिपाही के अभिरक्षा में कोर्ट में पेशी कराने के बाद उपकारा में ले गये थे। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिसमें उपकारा में दोनों शराब कैदी को ले लिया और कैदी कुंदन को फिर से मेडिकल जांच कराने के लिए वापस भेज दिया था। जैसे ही उपकारा के गेट के बाहर निकाल कैदी कुंदन हथकडी व रस्सी के साथ पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया है। थानाध्यक्ष सुनील कुमार ने बताया कि स्थानीय थाना में फरार कैदी के विरूद्ध मामला दर्ज कराया है और पुलिस पर कारवाई के लिए अनुशंसा किया गया है। दानापुर प्रभारी थानाध्यक्ष पूनम कुमारी ने बताया कि फरार कैदी के विरूद्ध मामला दर्ज कर छानबीन किया जा रहा है। गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

महिला मेगा जॉब फेयर : दो दिनों में 6135 महिलाओं को मिला रोजगार

कालाबाजारी पर रोक के लिए सभी डीएम एवं एसपी को दिए गए हैं आवश्यक निर्देश

परेड ग्राउंड का डीएम ने किया औचक निरीक्षण, व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश