प्रधानमंत्री का युवाओं को नशे के खिलाफ संदेश अत्यंत प्रेरणादायक : मंगल पांडेय

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>पूर्व स्वास्थ्य मंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मंगल पांडेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश के युवाओं से नशे के विरुद्ध किए गए आह्वान का स्वागत करते हुए कहा कि यह केवल एक संदेश नहीं&comma; बल्कि ’’विकसित भारत’’ के निर्माण का संकल्प है। प्रधानमंत्री ने हमेशा युवाओं को राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति बताया है और उन्हें नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर शिक्षा&comma; कौशल&comma; खेल&comma; नवाचार तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान देने के लिए निरंतर प्रेरित किया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पांडेय ने कहा कि आज का भारतीय युवा अपनी प्रतिभा&comma; मेहनत और नवाचार के दम पर पूरी दुनिया में देश का गौरव बढ़ा रहा है। विज्ञान&comma; प्रौद्योगिकी&comma; स्टार्टअप&comma; खेल&comma; संस्कृति और विभिन्न क्षेत्रों में भारतीय युवाओं की उपलब्धियां इस बात का प्रमाण हैं कि यदि युवा सही दिशा में आगे बढ़ें तो देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकते हैं। ऐसे समय में प्रधानमंत्री का नशे के खिलाफ दिया गया संदेश युवाओं को एक सकारात्मक और जिम्मेदार जीवन की ओर प्रेरित करता है। बिहार सरकार पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मार्गदर्शन व मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के नेतृत्व में केंद्र सरकार के सहयोग से युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए अनेक महत्वपूर्ण योजनाएं संचालित कर रही है। शिक्षा&comma; कौशल विकास&comma; रोजगार&comma; खेल सुविधाओं के विस्तार और जनजागरूकता अभियानों के माध्यम से युवाओं को स्वस्थ एवं सकारात्मक वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। राज्य सरकार समाज में नशामुक्ति के प्रति जागरूकता बढ़ाने और नई पीढ़ी को सुरक्षित भविष्य देने के लिए लगातार प्रयासरत है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पांडेय ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति को ही नहीं&comma; बल्कि पूरे परिवार और समाज को प्रभावित करता है। इसलिए हर नागरिक&comma; अभिभावक&comma; शिक्षक और सामाजिक संगठन की जिम्मेदारी है कि वे युवाओं को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करें तथा उन्हें अपने सपनों को साकार करने की दिशा में आगे बढ़ाएं। उन्होंने देश और बिहार के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं&comma; स्वयं नशे से दूर रहें तथा अपने मित्रों और समाज को भी नशामुक्त भारत के अभियान से जोड़ें। यही विकसित&comma; स्वस्थ&comma; आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण की सबसे बड़ी आधारशिला होगी।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

महाविद्यालय में नशा मुक्त भारत अभियान पर वीडियो कॉन्फ्रेंस, शेखपुरा डीएम शेखर आनंद ने किया उद्घाटन

बिहार : न्यू तैलिक पंचायत भवन बरबीघा में धूमधाम से मनाया गया सावन महोत्सव 2026

नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की आधारशिला : मंत्री श्रवण कुमार