हाथों की सही सफाई से कई संक्रामक रोगों से बचाव संभव

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon;<&sol;mark><&sol;strong> हाथों को साफ रखने की आदत आपको कई गंभीर बीमारियों से बचाता है। हाथों की ठीक से सफाई नहीं होने पर इसमें मौजूद हजारों बैक्टिीरिया आंख&comma; कान&comma; नाक&comma; मुँह सहित अन्य माध्यमों से हमारे शरीर में दाखिल हो जाता है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जो बाद में कई बीमारियों का कारण बनता है। खास कर कोरोना महामारी के दौर में हाथों की नियमित सफाई संक्रमण से बचाव का महत्वपूर्ण जरिया साबित हो चुका है। बढ़ते कोरोना के खतरों को देखते हुए सोमवार को जिले के विभिन्न हेल्थ एंड वेलनेस सेंटरों पर हाथ धोने की उचित आदतों के प्रति जन जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से विशेष अभियान संचालित किया गया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>एचडब्ल्यूसी संदलपुर में सीएचओ राजलक्ष्मी गंगोत्री की अगुआई में स्थानीय ग्रामीण व बच्चों को हाथों के सफाई की सही विधि व इसके महत्व की जानकारी दी गयी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>हाथों की सफाई से विभिन्न बीमारियों से बचाव संभव<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सीएचओ राजलक्ष्मी गंगोत्री ने बताया कि हाथों की सफाई मात्र से कई तरह के संक्रामक रोगों से बचाव संभव है। कोरोना संक्रमण के खतरों से बचाव में हाथों की सफाई बेहद कारगर साबित हुआ। हाथ शरीर का वो अंग है&comma; जिसकी मदद से हम अपने सभी जरूरी काम निपटाते हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> हानिकारक बैक्टीरिया हमारे आसपास हर जगह मौजूद होते हैं। जो इतने सूक्ष्म होते हैं कि हमें दिखाई नहीं देते। इसके संपर्क में आने से हानिकारक बैक्टीरिया हमारे हाथों के जरिये शरीर के अंदर प्रवेश करते हैं और हमें बीमार करते हैं। हाथों को साफ रखकर विभिन्न बीमारियों से अपना बचाव कर सकते हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>बच्चों को हाथों की सफाई के प्रति सही जानकारी होना जरूरी<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मोईज की मानें तो बच्चों के मामले में हाथों की सफाई विशेषकर महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि पांच साल से कम उम्र के बच्चों की होने वाली मौत के मामले में 14 फीसदी मौत डायरिया संबंधी रोगों से होती है। गंदें हाथों से मुँह में या नाक&comma; कान आदि स्थानों को छूना डायरिया के बड़े कारणों में से एक है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसलिये बच्चों को हाथों की सफाई के प्रति सही जानकारी देना जरूरी है। खाना खाने से पहले&comma; शौच के बाद&comma; आंख&comma; नाक&comma; कान सहित शरीर के किसी अन्य अंग को छूने से पहले हाथों की सफाई जरूरी है। डीआईओ ने कहा कि सुमन विधि हाथों की सफाई का आसान व सर्वात्तम तरीका है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>सुमन-के विधि से करें हाथों की सफाई<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीआईओ डॉ मोइज़ ने हाथों की सफाई के विशेष तकनीक सुमन के बारे में बताया कि सुमन-के विधि से 40 से 60 सेकेंड तक हाथों को अच्छे तरीके से साफ करना होता है। इसमें एस यानी सीधा&comma; यू यानी उल्टा&comma; एम यानी मुठ्ठी&comma; ए यानी अंगूठा&comma; एन यानी नाखून व के हाथ के कलाई की सफाई को दर्शाता है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस विधि में सबसे पहले कलाई&comma; फिर हाथ की उलटी तरफ&comma; फिर मुट्ठी&comma; उसके बाद अंगूठा&comma; फिर नाखून और अंत में फिर कलाई को साफ करना होता है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य संस्थानों में हाथों की सफाई पर आधारित विशेष सत्र के दौरान स्थानीय लोगों को इससे जुड़ा प्रशिक्षण दिया गया। उन्हें घरों के आसपास को स्वच्छ व सुंदर बनाये रखने के लिये भी प्रेरित किया गया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

केंद्र सरकार ने कई राज्यों के राज्यपाल बदले, बिहार को मिला नया राज्यपाल

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम नीतीश कुमार सहित एनडीए के सभी पांच उम्मीदवारों ने राज्यसभा चुनाव के लिए नामांकन भरा‎

होली के जश्न में हादसा : हर्ष फायरिंग में एक की मौत, दूसरा घायल