प्रेस वार्ता : चिराग पासवान ने नीतीश पर बोला हमला

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">पटना&lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;mark><&sol;strong> लोक जनशक्ति पार्टी &lpar;रामविलास&rpar; के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान ने शुक्रवार को पार्टी के प्रदेश कार्यालय श्रीकृष्णापुरी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला। श्री चिराग ने पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि नीतीश कुमार बार-बार कहते हैं कि लोकतंत्र की हत्या हो रही है&comma; लेकिन उनसे पूछना चाहिए कि सबसे ज्यादा लोकतंत्र की हत्या मुख्यमंत्री स्वयं क्यों करते हैं &quest; बिहार में 2015 या 2020 के विधानसभा चुनाव में जनादेश उनको किसी और के साथ मिलता है और किसी और के साथ चले जाते हैं। नीतीश कुमार की आदत सत्ता के लिए तांक झांक करने की हो गई है। चिराग पासवान ने नीतीश कुमार के दिल्ली दौरे पर भी बड़ा प्रश्नचिन्ह लगा दिया । <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री चिराग ने कहा कि श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी की याद नीतीश जी को तब आई है जब I&period;N&period;D&period;I&period;A&period; की मुंबई बैठक से पूर्व संयोजक बनने के लिए दबाव और तांक झांक की राजनीति करनी है। वह दिल्ली आंख दिखाने गए थे क्योंकि बिहार के डॉक्टर पर उन्हें भरोसा नहीं है। वह अपने महागठबंधन के सहयोगियों को भी आंख दिखाने के लिए दिल्ली गए थे। चिराग पासवान ने कहा कि सुई की नोक पर इंडिया &lpar;I&period;N&period;D&period;I&period;A&rpar; गठबंधन टिका हुआ है जो कभी भी गिर सकता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बिहार में कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। अब तो पुलिस भी अपराधियों की गोली का शिकार&&num;8217&semi; हो रहे हैं ऐसे में आम लोगों की रक्षा कौन करेगा<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बिहार में अप्रत्याशित रूप से बढ़ते अपराध को लेकर चिराग पासवान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साधते हुए कहा कि बिहार में अपराधियों ने अपनी जड़ों को मजबूती से जकड़ लिया है। अपराधियों को कई जगहों पर सरकार का संरक्षण प्राप्त है। आम बिहारियों के साथ-साथ अब पुलिस भी अपराधियों की गोली का शिकार हो रही है। बिहार में हमारी रक्षा करने वालों की अब अपराधियों द्वारा सरेआम हत्या कर दी जा रही है और प्रदेश के मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री नीतीश कुमार गहरी निद्रा में हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>चिराग ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री सह गृहमंत्री इतना सब हो जाने के बाद भी चुप हैं। पुलिस जवानों का मनोबल दिनों दिन तेजी से गिर रहा है। 15 अगस्त को मुख्यमंत्री ज्ञान की बात कर रहे थे&comma; लेकिन पुलिसकर्मी की हत्या पर एक शब्द बोलना उन्हें उचित नहीं लगता। हमारे जवानों में अकेले लड़ने की क्षमता है&comma; लेकिन वो चिंतित हैं कि उनके जाने के बाद परिवार का क्या होगा&quest;<br><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>चिराग पासवान ने कहा कि शिक्षा- रोजगार के लिए लोग बिहार से पलायन कर रहे हैं। सुशांत सिंह राजपूत मामले में आज तक नहीं पता चला कि क्या हुआ&quest; नीतीश कुमार को अररिया&comma; मुजफ्फरपुर&comma; समस्तीपुर या अन्य जिलों में जाने की फुर्सत नहीं है।आधा बिहार बाढ़ से ग्रसित है और आधा सुखाड़ से लेकिन मुख्यमंत्री और उनके अधिकारी एयर कंडीशन से बाहर नहीं निकलते हैं। लोग डूब कर मरेंगे तब इन्हें समझ आएगा कि बिहार में बाढ़ है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मुख्यमंत्री नीतिश कुमार के बयानों पर पलटवार करते हुए चिराग पासवान ने कहा कि नीतीश कुमार खुद कहते हैं कि जबरदस्ती उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया। आरजेडी ने कभी नहीं कहा कि आप ही मुख्यमंत्री रहिए। आरजेडी के कई नेताओं ने कहा है कि आप इस्तीफा देकर तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाइए और आप दिल्ली की राजनीति संभालिए। फिर क्यों नीतीश कुमार कुर्सी से चिपके हुए हैं&quest; बिहार बर्बाद हो रहा है और मुख्यमंत्री दिल्ली में जाकर राजनीति साध रहे हैं2024 और 2025 में मुख्यमंत्री से हिसाब मांगा जाएगा।<br &sol;>उक्त आशय की जानकारी पार्टी के प्रदेश मीडिया प्रभारी कुंदन पासवान ने दी।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

होलिका दहन व होली को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित

संपूर्णता अभियान के तहत विज्ञान दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम

आर्केस्ट्रा के दौरान हुई हर्ष फायरिंग, गोली के बारूद बके छींटे से नेपाल की डांसर हुई घायल, पुलिस ने तीन को हिरासत में लिया