गर्भवती बहु की गला दबाकर ससुराल वालों ने कर दी हत्या!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>जमुई&lpar;मो० अंजुम आलम&rpar;&colon;<&sol;strong> अपाची बाइक की मांग पूरा नहीं होने पर सनकी पति ने परिवार वालों के साथ मिलकर अपनी ही पत्नी की गला घोंट कर हत्या कर दी। घटना मंगलवार की दोपहर बाद सदर थाना क्षेत्र के अभयपुर गांव की है। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया गया। साथ ही शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजते हुए घटना की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। दरअसल छह जून 2021 को अभयपुर गांव निवासी परमेसर महतो के पुत्र बिपिन कुमार प्रेम-प्रसंग में सिमेरिया विक्रमपुर गांव निवासी मनोज महतो की पुत्री अनिता कुमारी से शादी की थी। उसके बाद दोनों परिवार वाले भी इस शादी से राजी हो गए थे। शादी के बाद सबकुछ ठीक-ठाक था। नव विवाहिता दो माह के गर्भ से भी थी। स्वजन ने बताया कि कुछ दिनों से विनोद अपाची बाइक की मांग कर रहा था। जिस वजह से पत्नी के साथ उसका बर्ताव ठीक नहीं था। अपाची बाइक मिलने में विलंब होने पर पति समेत ससुराल वालों द्वारा मारपीट व प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी रंजिश में नवविवाहिता की गला घोंट कर हत्या कर दी गई। स्वजन ने हत्या का आरोप मृतका के पति विनोद कुमार&comma;ससुर परमेसर महतो&comma;सास&comma;गोतनी और भैसुर पर लगाया है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

एम्स पटना में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ‘दिल की सेहत’ पर जागरूकता कार्यक्रम

न कैनवास, न कागज…ढ़ाई किलो के नारियल पर मधुरेंद्र ने उकेरी पीएम की जन्मदिन की खास कलाकृति, कला से दिया ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ का संदेश

बाढ़ प्रभावितों की मदद में तख्त श्री हरमंदिर जी द्वारा वैशाली जिले के प्रभावित इलाकों में पहुंचाया लंगर