महिला दिवस पर प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की पहल : सिलाई कौशल से महिलाएँ बन रहीं आत्मनिर्भर

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए एक विशेष स्किलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में उन महिलाओं को आमंत्रित किया गया जिन्होंने संस्था के माध्यम से सिलाई &lpar;स्टिचिंग&rpar; का प्रशिक्षण प्राप्त किया है और अपने कौशल के बल पर आज आत्मनिर्भर बन रही हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि प्रथम से मिले प्रशिक्षण ने उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। सिलाई के माध्यम से वे आज आय अर्जित कर रही हैं और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में योगदान दे रही हैं। महिलाओं ने कहा कि इस प्रशिक्षण से उनका आत्मविश्वास बढ़ा है और वे अब अपने पैरों पर खड़े होने में सक्षम हो रही हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर संस्था के प्रतिनिधियों ने कहा कि &OpenCurlyDoubleQuote;महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना ही प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन का मुख्य उद्देश्य है। जब महिलाएँ आर्थिक रूप से सशक्त होती हैं तो पूरा परिवार और समाज मजबूत बनता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएँ दी गईं और उन्हें आगे भी अपने कौशल का विकास करने तथा अन्य महिलाओं को प्रेरित करने के लिए प्रोत्साहित किया गया। प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के कौशल विकास कार्यक्रमों के माध्यम से अधिक से अधिक महिलाओं को प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य जारी रखने की बात कही गई। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के कार्यक्रम समन्वयक राजेश कुमार पांडे&comma; स्नेहा रानी&comma; संध्या कुमारी &comma;गीता देवी&comma;कंचन देवी एवं ममता कुमारी की मुख्य भूमिका रही हैं।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

ब्लैकमेलिंग से तंग आकर रची खौफनाक साजिश, प्रेमियों संग मिलकर महादेव की कर दी हत्या!

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर बिहार पशु चिकित्सा महाविद्यालय में हुआ विशेष कार्यक्रम

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस से पूर्व एम्स पटना में कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न रोकथाम को लेकर कार्यशाला