AI-Generated कमांडो के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डालना पड़ा भारी, महिला पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की अनुशंसा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>सोशल मीडिया पर AI-Generated कमांडो के साथ फोटो तैयार कर अपलोड करने के मामले में यातायात पटना में तैनात महिला पुलिसकर्मी हीरा कुमारी के खिलाफ कार्रवाई की अनुशंसा की गई है। मामला श्रावणी मेला-2026 के दौरान भागलपुर जिला बल में प्रतिनियुक्ति से जुड़ा है। दस्तावेज के अनुसार&comma; पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर विधि-व्यवस्था एवं यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए हीरा कुमारी को भागलपुर में प्रतिनियुक्त किया गया था। आरोप है कि उन्होंने सहायक थाना बाबा चौक सहित अन्य महत्वपूर्ण पोस्टों पर अपने परिधान में AI-Generated कमांडो के साथ फोटो तैयार कर सोशल मीडिया पर अपलोड किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पत्र में कहा गया है कि पुलिस मुख्यालय और वरीय अधिकारियों की ओर से सोशल मीडिया के इस्तेमाल को लेकर लगातार निर्देश जारी किए जाते रहे हैं। इसके बावजूद सोशल मीडिया संबंधी निर्देशों का उल्लंघन किए जाने को अनुशासनहीनता&comma; कर्तव्यहीनता&comma; मनमानेपन और वरीय अधिकारियों के आदेश की अवहेलना माना गया है। इसी आधार पर हीरा कुमारी को तीन माह के लिए कर्तव्य से वंचित करने की अनुशंसा की गई है। यह अनुशंसा वरीय पुलिस अधीक्षक&comma; भागलपुर से प्राप्त निर्देश के आलोक में की गई है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

एम्स पटना में राष्ट्रीय पोषण माह के तहत ‘दिल की सेहत’ पर जागरूकता कार्यक्रम

न कैनवास, न कागज…ढ़ाई किलो के नारियल पर मधुरेंद्र ने उकेरी पीएम की जन्मदिन की खास कलाकृति, कला से दिया ‘जनसेवा से राष्ट्रसेवा’ का संदेश

बाढ़ प्रभावितों की मदद में तख्त श्री हरमंदिर जी द्वारा वैशाली जिले के प्रभावित इलाकों में पहुंचाया लंगर