गर्दनीबाग में PDS डीलरों का विशाल धरना, तेजस्वी यादव ने दिया समर्थन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> गर्दनीबाग में जन वितरण प्रणाली &lpar;PDS&rpar; विक्रेताओं की आठ सूत्री मांगों को लेकर आयोजित राज्यस्तरीय विशाल धरना-प्रदर्शन को नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने संबोधित किया और अपनी पार्टी की ओर से आंदोलन को समर्थन दिया। धरना दे रहे फेयर प्राइस डीलर्स एसोसिएशन के विक्रेताओं ने महंगाई&comma; लंबित कमीशन और विभागीय समस्याओं का हवाला देते हुए सरकार से मांगों पर तत्काल कार्रवाई की अपील की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>प्रमुख मांगों में गुजरात की तर्ज पर 30 हजार रुपये मासिक मानदेय&comma; झारखंड की तर्ज पर अनुकंपा नियुक्ति में समय सीमा की बाध्यता समाप्त करना तथा पिछले छह महीने से एक वर्ष तक के लंबित कमीशन का तत्काल भुगतान शामिल है। विक्रेताओं ने विधानसभा चुनाव से पहले घोषित कमीशन में 47 रुपये की बढ़ोतरी की राशि भी जल्द जारी करने की मांग की। इसके अलावा बिहार राज्य खाद्य निगम के गोदामों में कथित भ्रष्टाचार पर रोक लगाने तथा माप-तौल&comma; घटतौली&comma; ई-पॉस और सर्वर से जुड़ी तकनीकी समस्याओं का रियलटाइम समाधान करने की मांग उठाई गई। धरना-प्रदर्शन के दौरान PDS विक्रेताओं ने कहा कि लंबे समय से मांगों के लंबित रहने के कारण उनके सामने आर्थिक परेशानियां बढ़ती जा रही हैं। उन्होंने सरकार से आठ सूत्री मांगों पर जल्द निर्णय लेने की मांग की।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

AI-Generated कमांडो के साथ फोटो सोशल मीडिया पर डालना पड़ा भारी, महिला पुलिसकर्मी पर कार्रवाई की अनुशंसा

गंगा में उफान के बाद सीएम एक्शन में, बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण

नरेंद्र खत्री हत्याकांड के बाद सिंघु बॉर्डर पर हाईवे जाम, गिरफ्तारी की मांग पर अड़े ग्रामीण