डाक विभाग आपके घर पहुंचाएगा गंगाजल : सावन में शुरू की सेवा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>नालंदा&comma; राकेश <&sol;strong> नालंदा सावन मास में नई पहल शुरू हुई है। जिसके माध्यम से डाक विभाग द्वारा लोगों को गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा। भगवान भोले के भक्त हरिद्वार के पवित्र गंगाजल से भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करना चाहते हैं तो यह उनके लिए अच्छी खबर है। आपके घरों तक पहुंचाने का प्लान बनाया गया है<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सावन के महीने में गंगाजल आपके द्वार कार्यक्रम के तहत डाक विभाग घर-घर गंगाजल पहुंचाएगा। इसके लिए आपको डाक विभाग के काउंटर पर गंगाजल उपलब्ध कराया जाएगा साथ ही विभाग द्वारा शिव मंदिरों में स्टॉल लगाकर गंगाजल की बिक्री भी करेगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विभाग के द्वारा पहले सोमवार को शहर के शिव मंदिर और धनेश्वरघाट मंदिर पर स्टॉल लगाया गया। जहां से शिव भक्त गंगाजल का उपयोग लेकर कर सकते हैं। वहीं अगर हम बात करें तो डाक विभाग चिट्ठी व मनीआर्डर सहित अन्य वस्तुएं लोगों के घरों तक पहुंचाता है। लेकिन पहली बार सावन के महीने में गंगाजल भी आपके घरों तक पहुंचाने का प्लान बनाया गया है। भक्तों के घर भी गंगाजल पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>हरिद्वार के गंगा नदी का शुद्ध जल बोतलों में भरकर डाक विभाग में भेजा गया है। जो नगर के प्रधान डाक घर सहित जिले के सभी डाकघरों में उपलब्ध है। यहां 250 एमएल की बोतल 30 रुपये के हिसाब से बिक्री होगी। जो लोग डाकघर नहीं जा सकते हैं। वे लोग अपने क्षेत्र के डाकिया से गंगाजल की बुकिंग कर सकते हैं। जिसके बाद डाकिया उनके घर पर गंगाजल का बोतल पहुंचा देगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मामले पर नालंदा के डाक अधीक्षक श्रीं कुंदन कुमार का कहना है कि गंगाजल मुहैया कराने के लिए सावन के सभी सोमवार को शिव मंदिरों में स्टाल लगाने का निर्देश दिया गया है। श्रद्धालु 30 रुपया का शुल्क देकर गंगाजल खरीद सकते हैं। जिन मोहल्लों में डाकिया आते जाते हैं&comma; वहां भक्तों के घर भी गंगाजल पहुंचाने की व्यवस्था की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>सावन को लेकर मंदिरों में धूम<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सोमवार से शुरू हो रहे सावन को लेकर शिव मंदिरों में धूम देखी जा रही है। शिव मंदिरों को सजाया जा रहा है। वहीं लोगों द्वारा भी काफी उत्साह के साथ गंगाजल की खरीदारी कर रहे है। मंदिर प्रशासन से भी अपेक्षित सहयोग मिल रहा है। इस मौके पर प्रधान डाक घर के डाकपाल अमलेश कुमार&comma; मिथलेश कुमार&comma; शैलेंद्र कुमार&comma; पंकज कुमार सहित कई डाक डाककर्मी गंगाजल आपूर्ति सहित वितरण में मौजूद रहे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मां कामाख्या दर्शन से इच्छाओं की पूर्ति होता है

भदौर थाना का एसपी ग्रामीण ने किया निरीक्षण, लंबित कांडों की समीक्षा

राहुल गांधी का संसद के मकर द्वार पर पिकनिक मनाना सदन और संसदीय मर्यादाओं का उल्लंघन : गुरु प्रकाश