विश्व जनसंख्या दिवस पर जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा की हुई शुरुआत

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong> &colon; विश्व जनसंख्या दिवस के मौके पर जिले में 11 जुलाई से 31 जुलाई तक जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है। इस क्रम में 11 से 31 जुलाई तक आयोजित परिवार नियोजन सेवा पखवाड़ा के क्रम में जनसंख्या स्थिरीकरण के महत्व के प्रति समुदाय को जागरूक करने&comma; परिवार नियोजन के लिये उपलब्ध संसाधनों की जानकारी आमजन तक पहुंचाने व योग्य दंपतियों को इच्छित सेवाओं का लाभ सुलभता पूर्वक उपलब्ध कराने की दिशा में जरूरी पहल किया जायेगा। मौके पर जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। वहीं आगामी 15 जुलाई से 14 सितंबर तक आयोजित होने वाले दस्त नियंत्रण पखवाड़ा के प्रति आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से सारथी रथ को जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मोईज&comma; एनसीडीओ डॉ राजेंद्र कुमार&comma; जिला सामुदायिक समन्वयक सौरव कुमार ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र भ्रमण के लिये रवाना किया। मौके पर स्वास्थ्य विभाग की सहयोगी संस्था पिरामल इंडिया के संजय कुमार झा&comma; राजीव कुमार&comma; पीएसआई इंडिया के सत्येंद्र नारायण सहित अन्य स्वास्थ्य अधिकारी व कर्मी मौजूद थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>बढ़ती जनसंख्या पर नियंत्रण जरूरी<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जनसंख्या नियंत्रण पखवाड़ा के संबंध में एसीएमओ सह जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ मोईज ने बताया कि तेजी से बढ़ती जनसंख्या को नियंत्रित करने&comma; मातृ- शिशु मृत्यु दर संबंधी मामलों में कमी लाने स्वस्थ व खुशहाल परिवार की अवधारणा की मजबूती के लिये यह विशेष पखवाड़ा विशेष रूप से महत्वपूर्ण है। इसके तहत समुदाय को उपलब्ध परिवार नियोजन संबंधी सेवाओं के प्रति जागरूक करते हुए सुलभता पूर्वक इसका लाभ योग्य दंपतियों को उपलब्ध कराया जाना है। वहीं 15 जुलाई से स्टॉप डायरिया कैंपन के तहत आशा कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर पांच साल से कम उम्र के बच्चे वाले परिवारों के बीच ओआरएस व जिंक दवा वितरित किया जाना है। डायरिया से बचाव के प्रति आम लोगों को जागरूक किया जाना है।<br>छोटा व स्वस्थ परिवार का आधार है परिवार नियोजन<br>एनसीडीओ डॉ राजेंद्र प्रसाद ने कहा कि जनसंख्या स्थिरीकरण पखवाड़ा के आयोजन का उद्देश्य स्वस्थ व खुशहाल समाज के निर्माण को बढ़ावा देना है। यह जिले में परिवार नियोजन&comma; गर्भनिरोधक सुविधाएं व छोटा व स्वस्थ परिवार की अवधारणा को मजबूती प्रदान करेगा। स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम इस अभियान के सफलता के प्रयासों में जुटा है। लोगों को छोटे परिवार के महत्व के प्रति जागरूक करने व परिवार नियोजन साधनों के प्रति समुदाय स्तर पर जागरूक फैलाने के लिहाज से उन्होंने इसे बेहद महत्वपूर्ण बताया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

कानूनी जानकारी से ही संभव है न्याय तक पहुंच : एडवोकेट राहुल रंजन

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर बिहार भाजपा प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर तक समारोह आयोजित करेगी : लखेन्द्र पासवान‎

गौरीचक थाना क्षेत्र में अवैध मिट्टी खनन का आरोप, शिकायत के बाद भी कार्रवाई नहीं…