रिमझिम हत्याकांड का पुलिस ने किया खुलासा, मुख्य सरगना समेत 7 अपराधी गिरफ्तार

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&lpar;आनंद मोहन&rpar;&colon; <&sol;strong>नौबतपुर में डॉक्टर की पत्नी रिमझिम हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया। शनिवार को देर शाम में एसएसपी उपेन्द्र शर्मा ने हत्याकांड का खुलासा करते हुए कहा कि काला जादू के छुटकारा पाने को लेकर रिमझिम की हत्या करवाई गयी&period; हत्याकांड का मुख्य आरोपी रोहित समेत कुल 7 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया गया है&period; उन्होंने बताया कि गिरफ्तार अपराधियों के पास से 2 लाख 25 हजार कैश&comma; एक देसी पिस्टल&comma; 2 मैगजीन और 3 जिंदा कारतूस समेत एक वाहन और 6 मोबाइल बरामद किया गया है। एसएसपी ने बताया कि रोहित रिमझिम के काले जादू से तंग आ गया था&period; बहन की शादी के लिए उसने काफी कर्ज ले रखे थे&period; कर्ज देने वाले लोग पैसे की उगाही के लिए प्रेशर बना रहे थे&period; इसको लेकर रोहित डिप्रेश हो चुका था&period; <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसी दौरान उसे रिमझिम से संपर्क हो गया&period; रिमझिम ने काला जादू कर उसकी समस्या का निजात दिलाने का आश्वासन दिया&period; जिसके झांसे में वो आ गया&period; लेकिन जब उसे लगा कि रिमझिम उसका यूज कर रही है तो वो उससे दूर जाने लगा। रोहित को दूर जाता देख रिमझिम उसे काला जादू का डर दिखाकर अपने पास लाने का प्रेशर बनाने लगी&period; ऐसे में रोहित ने उससे से 15 प्रतिशत ब्याज पर 4 लाख रूपए कर्ज लेकर शूटर हायर किया&period; इसके बाद शूटरों ने रिमझिम की हत्या कर नौबतपुर के खेत में फेंक दिया&period; एसएसपी ने कहा कि ये सारी बातें रोहित ने पुलिस के सामने कन्फेश किया है&period; उनकी निशानदेही पर ही सभी शूटरों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुछताछ के बाद सभी अपराधियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। सभी अपराधियों का अपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

जिलाधिकारी ने ‘सड़क सुरक्षा माह-2026’ के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कैदियों को तनाव कम करने एवं खेलकूद से जोड़ने को लेकर क्रिकेट मैच का भी उद्घाटन

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आहूत की गई