संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों का पुलिस ने किया निरीक्षण

<p><strong>बलिया&lpar;संजय कुमार तिवारी&rpar;&colon;<&sol;strong> पंचायत चुनाव को लेकर मनियर पुलिस ने किया मनियर क्षेत्र के संवेदनशील और अतिसंवेदनशील बूथों का निरीक्षण ग्रामीणों से ली जानकारी । मंगलवार को मनियर थाना प्रभारी शैलेश कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ क्षेत्र के दर्जनभर से अधिक बूथों का निरीक्षण किया। मुड़ियारी &comma; बिसनपुर कोटवा महेंद्र सहित आस पास के सभी बूथों पर पुलिस पहुंची। इन्होंने बूथों पर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इसके अलावा ग्रामीणों से जानकारी ली कि क्या कभी चुनाव में यहां झगड़ा फसाद हुआ है। वहीं झगड़ा फसाद करने वाले लोगो के बारे में जानकारी ली। साथ ही बूथों के आस पास रहने वालों को भी हिदायत दी गई। गौरतलब है कि अप्रैल में पंचायत चुनाव होने वाला है । ऐसे में पुलिस अपनी तैयारियों में जुटी हुई है। पिछले एक सप्ताह से बूथों का निरीक्षण चल रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

गंगागंज के मिनी स्टेडियम में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विशाल योग शिविर का आयोजन

बाइक नही मिलने पर प्रीति की हुई हत्या,परिजनों की तहरीर पर मुकदमा हुआ दर्ज

पंचायत सहायक पहुंचे डीएम कार्यालय