पेड़ से लटका युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>नालंदा&lpar;राकेश&rpar;&colon;<&sol;strong> दीपनगर थाना क्षेत्र के बाजार समिति के समीप पेड़ से लटका युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई । युवक की पहचान इसी थाना इलाके के मघड़ा गांव निवासी अलख पासवान के 22 वर्षीय पुत्र आभाष कुमार के रूप में की गई है । परिजनों की मानें तो बीती रात खाना खाकर 10 बजे किसी से मिलने के बात कह हुआ घर से निकला। जिसके बाद वापस नहीं लौटा । सुबह शव मिलने के बाद परिवार में कोहराम मच गया । शव को देखने के बाद परिजन हत्या की बात कह रहे हैं । घटना की जानकारी मिलते ही सदर डीएसपी डॉ शिब्ली नोमानी मौके पर पहुंचकर परिजन से घटना की जानकारी ली । उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेजा गया है । पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही पता चल सकेगा कि युवक की हत्या हुई है या इसने आत्महत्या की है । युवक का मोबाइल भी उसके पास से ही बरामद हुआ है पुलिस सभी बिंदुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा ।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

नगर निगम कर्मियों की अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू

“हर घर तिरंगा” केवल एक अभियान नहीं, बल्कि राष्ट्रभक्ति और जनभागीदारी का महापर्व : जिलाधिकारी

गया में लगेगा 6 हजार करोड़ का मेगा इस्पात प्लांट, CM सम्राट चौधरी की मौजूदगी में उद्योग विभाग और महाशक्ति ग्रुप के बीच MOU