पुलिस ने देसी कट्टा के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong> à¤œà¤¿à¤²à¥‡ के भरगामा थाना की पुलिस ने हथियार के साथ एक अपराधी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। उक्त संबंध में गुरुवार को थाना प्रभारी मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस अधीक्षक अररिया को गुप्त सूचना मिली थी कि भरगामा थाना के मनुल्लाहपट्टी गांव में एक व्यक्ति हथियार के साथ किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने का प्लान बना रहा है। उसके बाद एसपी द्वारा एक टीम का गठन किया गया था। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बुधवार की रात टीम द्वारा मनुल्लाहपट्टी गांव में छापेमारी की गयी। उसी दौरान घर से हीं गोविन्द कुमार पिता रामदेव पासवान को एक देसी कट्टा के साथ गिरफ्तार किया गया। थाना अध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार व्यक्ति की आपराधिक रिकार्ड के बारे में पता किया जा रहा है। आरोपी के खिलाफ कांड संख्या 163&sol;24 दर्ज कर न्यायिक हिरासत में अररिया भेज दिया गया है। छापेमारी दल में भरगामा थानाध्यक्ष मनीष कुमार&comma; एसआई संजय कुमार सिंह सहित पुलिस बल के जवान शामिल थे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

जन्माष्टमी उत्सव में राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन

एस-ड्राइव अभियान में चार एनबीडब्ल्यू वारंटी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

कृष्णोत्सव में ‘श्री कृष्ण गोविंद हरे मुरारी’ पर झूमे युवा, मिलर ग्राउंड में भव्य आगाज