गांजा तस्कर बैजनाथ बहरदार के घर पुलिस-एसएसबी की संयुक्त छापेमारी, 2 किलो 42 ग्राम गांजा व ₹10.88 लाख नकद बरामद!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong>भारत-नेपाल सीमा से सटे फुलकाहा थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम पुलिस और एसएसबी ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए कथित गांजा तस्कर बैजनाथ बहरदार के घर बड़ी छापेमारी की। इस दौरान घर से 2 किलो 42 ग्राम गांजा तथा ₹10&comma;88&comma;700 नकद बरामद किए गए। कार्रवाई के बाद पुलिस ने बैजनाथ बहरदार की दोनों पत्नियों अमला देवी एवं सीमा देवी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है&comma; जबकि मुख्य आरोपी बैजनाथ बहरदार और उसका पुत्र पंकज बहरदार मौके से फरार बताए जा रहे हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गुप्त सूचना के आधार पर फुलकाहा थाना पुलिस ने एसएसबी जवानों के साथ मिल्की डुमरिया वार्ड-03 स्थित बैजनाथ बहरदार के घर संयुक्त अभियान चलाया। तलाशी के दौरान पुलिस ने गांजा और भारी मात्रा में नकदी बरामद की। बरामद नकदी की गिनती और सत्यापन के लिए मौके पर नरपतगंज के राजस्व अधिकारी &lpar;मजिस्ट्रेट&rpar; रामउदगार चौपाल को बुलाया गया। उनकी मौजूदगी में नकदी की गिनती की गई तथा बरामद गांजे का वजन कर जब्ती की कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इस अभियान का नेतृत्व फुलकाहा थानाध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने किया। उनके साथ अपर थानाध्यक्ष गुलशन कुमार&comma; एसआई रंजना कुमारी&comma; एसआई रमेश कुमार सिंह&comma; एएसआई प्रदीप भारती&comma; महिला पुलिस बल तथा एसएसबी के नेतृत्व बीओपी प्रभारी फुलकाहा सहायक सेनानायक राणा कुमार निर्देशन में उपनिरीक्षक रतन कुमार ब्रह्मा सहित अन्य जवान शामिल रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस सूत्रों के अनुसार बैजनाथ बहरदार और उसका पुत्र पंकज बहरदार पहले से ही मादक पदार्थों की तस्करी के मामलों में संलिप्त बताए जाते हैं। दोनों के विरुद्ध फुलकाहा थाना समेत विभिन्न थानों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कई मामले दर्ज हैं। यह भी बताया जा रहा है कि कथित तौर पर इसी अवैध कारोबार के जरिए उन्होंने बड़ी संपत्ति अर्जित की है। स्थानीय लोगों का कहना है कि बैजनाथ बहरदार लंबे समय से सीमा क्षेत्र में मादक पदार्थों के कारोबार से जुड़ा हुआ था और अब तक बड़ी कार्रवाई से बचता रहा। गुरुवार की यह संयुक्त छापेमारी क्षेत्र में अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाइयों में से एक मानी जा रही है। हालांकि&comma; पुलिस ने बरामदगी के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। इस बाबत थाना अध्यक्ष विकास कुमार मौर्य ने बताया कि मुझे गुप्त सूचना मिली थी कि बैजनाथ बहरदार के घर मादक पदार्थों की बड़ी खेप स्टॉक हुआ है। सूचना मिलते हैं एसएसबी जवानों के साथ संयुक्त छापेमारी की गई जिसमें भारी मात्रा में नगदी सहित गाजा बरामद हुआ है। मुख्य आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

दुकान में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट, पांच-छह दबंगों पर आरोप

जहानाबाद एसपी ने नगर थाना का किया औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के दिए निर्देश

भारत-नेपाल सीमा पर एसएसबी की बड़ी कार्रवाई, 98 किलो गांजा जब्त!