मोहर्रम पर्व को लेकर पुलिस सतर्क, संवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से पटना पुलिस द्वारा गुरुवार को फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व डीएसपी-2 विनय रंजन ने किया। फ्लैग मार्च चौक थाना परिसर से शुरू होकर किला रोड&comma; झाऊगंज&comma; भगत सिंह चौक&comma; खाजेकला होते हुए पश्चिम दरवाजा तक निकाला गया। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिसकर्मी बाइक एवं चारपहिया वाहनों के साथ मौजूद रहे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएसपी-2 ने बताया कि फ्लैग मार्च में चौक&comma; खाजेकला एवं मालसलामी थाना की पुलिस के अलावा रैपिड एक्शन फोर्स तथा बीएमपी&nbsp&semi;के जवान शामिल थे। उन्होंने कहा कि मोहर्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए पूरे क्षेत्र में ड्रोन से निगरानी की जा रही है तथा 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। उन्होंने आम लोगों से मोहर्रम पर्व को आपसी भाईचारे&comma; शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। साथ ही चेतावनी दी कि किसी भी प्रकार की भड़काऊ&comma; आपत्तिजनक या अफवाह फैलाने वाली पोस्ट सोशल मीडिया पर साझा न करें। पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस प्रशासन ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

नशे में धुत कार चालक ने मचाया उत्पात : कई वाहनों को मारी टक्कर, भीड़ ने जमकर पीटा

जनता महादलित संघ के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने अजय कुमार

नेपाल हिंसा के पांच आरोपित भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश में गिरफ्तार, नेपाल पुलिस के हवाले