दशहरा के बीच संपतचक में पुलिस की कार्रवाई, 300 लीटर कोडीन कफ सिरप बरामद!

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत। <&sol;strong>दशहरा के बीच अवैध नशीली दवाओं के कारोबार के खिलाफ चल रही कार्रवाई में गोपालपुर थाना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है&period; पुलिस ने संपतचक बाजार में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक मालवाहक टेम्पो से 300 लीटर कोडीन कफ सिरप बरामद किया है&period; बरामद सिरप की मात्रा करीब 3 हजार बोतल बतायी जा रही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस के अनुसार&comma; जांच के दौरान मालवाहक टेम्पो की तलाशी ली गयी&comma; जिसमें बड़ी मात्रा में कोडीन कफ सिरप मिला&period; पुलिस ने टेम्पो चालक को गिरफ्तार कर लिया और सिरप के परिवहन में इस्तेमाल मालवाहक टेम्पो को जब्त कर लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्रवाई के बाद पुलिस अब बरामद कफ सिरप के स्रोत और इसे कहां पहुंचाया जाना था&comma; इसकी जांच कर रही है&period; पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध कारोबार से जुड़े आपूर्ति नेटवर्क में और कौन-कौन लोग शामिल हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर-02 रंजन कुमार ने बताया कि अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है&period; सूचना के आधार पर आगे भी कार्रवाई की जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

राजद नेताओं ने शारदीय नवरात्रि पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

घूरना में गाजे-बाजे के साथ निकली भव्य कलश शोभायात्रा

नवरात्र के पहले दिन छात्राओं ने मां दुर्गा के स्वरूप में दिया पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश