पीएमसीएच के रोगी कल्याण समिति की बैठक

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> आयुक्त&comma; पटना प्रमंडल -सह- अध्यक्ष&comma; रोगी कल्याण समिति&comma; पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल&comma; पटना श्री कुमार रवि ने कहा है कि सृदृढ़&comma; विश्वसनीय एवं गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। अस्पताल के सुचारू काम-काज एवं सुविधाओं की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए सभी को सजग&comma; तत्पर एवं प्रतिबद्ध रहना होगा। वे आज आयुक्त कार्यालय स्थित सभाकक्ष में पीएमसीएच के रोगी कल्याण समिति की बैठक में अध्यक्षीय संबोधन कर रहे थे। आयुक्त श्री रवि ने कहा कि विकसित बिहार एवं आत्मनिर्भर बिहार के सात निश्चय में सभी के लिए उत्तम स्वास्थ्य सुविधा के लक्ष्य की प्राप्ति हेतु सम्पूर्ण तंत्र तत्पर रहे। प्रभावी&comma; कुशल एवं उत्तरदायी प्रणाली को क्रियाशील रखें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त ने कार्यक्रमों के क्रियान्वयन में पारदर्शिता एवं उत्तरदायित्व सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त श्री रवि ने कहा कि दूर-दराज और वंचित समुदाय के लोगों के लिए सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवा ही एक मात्र स्रोत है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्वास्थ्य सेवाएं किसी भी प्रणाली की रीढ़ है&comma; जो सभी नागरिकों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराती है। उन्होंने कहा कि जरूरतमंदों के इलाज को प्राथमिकता दी जाए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आज के इस बैठक में रोगी कल्याण समिति द्वारा प्रस्तावित एजेंडा पर एक-एक कर चर्चा की गई। अस्पताल के प्रबंधन एवं संचालन पर विस्तृत विमर्श किया गया। मरीजों के हित में दवाओं एवं एम्बुलेंस की उपलब्धता&comma; इमर्जेंसी&comma; आॅपरेशन&comma; पैथोलोजी&comma; एमआरआई&comma; यूएसजी एवं अन्य सुविधा&comma; स्वच्छता सहित विभिन्न बिन्दुओं पर अधीक्षक&comma; पीएमसीएच-सह-सदस्य-सचिव&comma; रोगी कल्याण समिति&comma; पीएमसीएच द्वारा उपस्थापित प्रस्तावों एवं प्रतिवेदन पर समिति के सदस्यों ने चर्चा की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अधीक्षक&comma; पीएमसीएच द्वारा आयुक्त श्री रवि के संज्ञान में लाया गया कि दिनांक 27&period;06&period;2023 को आयोजित रोगी कल्याण समिति की विगत बैठक में आयुक्त द्वारा दिए गए निदेशों का सम्यक अनुपालन किया गया है। रोगियों के कल्याण हेतु सम्पूर्ण तंत्र सजग एवं सतत प्रयत्नशील है। अस्पताल में आने वाले रोगियों को गुणवत्तापूर्ण सुविधा उपलब्ध करायी जाती है। बीएमएसआईसीएल द्वारा जैव चिकित्सा अपशिष्ट के लिए काॅमन कलेक्शन प्वाईंट कक्ष का निर्माण किया गया है। बीएमएसआईसीएल द्वारा संस्थान के सभी बाथरूम एवं शौचालय की मरम्मति की गई है। संस्थान में मरीजों एवं उनके परिजनों के उपयोग हेतु शौचालय तथा स्नानागार का दैनिक रख-रखाव सरकार द्वारा चयनित एजेंसी सुलभ इंटरनेशनल सोशल सर्विस आॅर्गेनाइजेशन द्वारा किया जा रहा है। जीविका द्वारा संचालित &OpenCurlyQuote;&OpenCurlyQuote;दीदी की रसोई’’ से मरीजों को निःशुल्क एवं उत्तम भोजन प्राप्त होता है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अधीक्षक&comma; पीएमसीएच द्वारा आयुक्त श्री रवि के संज्ञान में लाया गया कि अस्पताल में मरीजों के लिए एक्स-रे&comma; ब्लड&comma; इको&comma; ईसीजी&comma; ईईजी&comma; हॉल्टर&comma; अट्रासाउण्ड&comma; पी&period;टी&period;ए&period;&comma; सीटी-स्कैन&comma; एमआरआई एवं टीएमटी की जाँच की उत्कृष्ट सुविधा उपलब्ध है। 01 अप्रैल&comma; 2023 से 31 जनवरी&comma; 2024 तक ओपीडी में 4&comma;00&comma;626 मरीजों को देखा गया। 54&comma;159 मरीजों को आईपीडी की सुविधा उपलब्ध करायी गयी। इसी अवधि में 18&comma;60&comma;189 पैथोलोजी टेस्ट किया गया। 10&comma;607 मेजर ऑपरेशन तथा 27&comma;477 माईनर ऑपरेशन किया गया। 54&comma;990 मरीजों को इमर्जेन्सी सेवा उपलब्ध करायी गयी। सामान्य प्रसव की संख्या 2&comma;263 तथा सिजेरियन सेक्शन की संख्या 1&comma;901 है। 6&comma;998 एमआरआई &lpar;पीपीपी मॉडल&rpar;&semi; 18&comma;472 सीटी स्कैन &lpar;पीपीपी मॉडल&rpar;&semi; 36&comma;551 यूएसजी&semi; 83&comma;491 एक्स-रे तथा 5&comma;304 डायलिसिस की सुविधा उपलब्ध करायी गई। बीएमएसआईसीएल द्वारा मरीजों के लिए सभी आवश्यक &lpar;लगभग 171 प्रकार की&rpar; दवाओं की आपूर्ति की जाती है। प्रत्येक वार्ड एवं इमर्जेंसी वार्ड में स्वच्छ पयेजल एवं शौचालय की व्यवस्था है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त श्री रवि ने महाप्रबंधक&comma; बीएमएसआईसीएल को निदेश दिया कि अस्पताल में दवा की पर्याप्त उपलब्धता सदैव सुनिश्चित रहे। मरीजों की संख्या के अनुपात में तथा आवश्यक दवाओं की पर्याप्त आपूर्ति हो। दवा आपूर्ति श्रृंखला में किसी भी स्थिति में कोई व्यवधान नहीं आए। उन्होंने कहा कि आवश्यकतानुसार उपकरणों की आपूर्ति&comma; विभिन्न विभागों में आधारभूत संरचनाओं एवं अन्य समस्याओं के निराकरण कार्य में तत्पर रहें। आयुक्त श्री रवि ने अस्पताल में स्वच्छ जलापूर्ति हमेशा सुनिश्चित रखने का निदेश दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त श्री रवि ने कहा कि नगर निगम द्वारा अस्पताल परिसर का नियमित तौर पर तथा समय-समय पर विशेष अभियान चलाकर साफ-सफाई सुनिश्चित किया जाएगा। नगर कार्यपालक पदाधिकारी&comma; बांकीपुर अंचल पीएमसीएच के अधीक्षक से समन्वय स्थापित कर इसे सुनिश्चित कराएंगे। उन्होंने नगर आयुक्त को इसका अनुश्रवण करने का निदेश दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त श्री रवि ने अधीक्षक को जैव चिकित्सा अपशिष्ट का वैज्ञानिक तरीके से निष्पादन सुनिश्चित करने का निदेश दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अधीक्षक द्वारा आयुक्त श्री रवि के संज्ञान में लाया गया कि पीएमसीएच में प्रवेश एवं निकास द्वार &lpar;मखनिया कुआँ के पास&rpar; आवागमन वाले रास्ते में यातायात की समस्या होती है। आयुक्त श्री रवि द्वारा पुलिस अधीक्षक&comma; यातायात को सुचारू यातायात प्रबंधन सुनिश्चित करने का निदेश दिया गया। उन्होंने कहा कि मरीजों&comma; डाॅक्टर तथा एम्बुलेंस के आने-जाने में कोई बाधा नहीं होनी चाहिए। अस्पताल परिसर में अनावश्यक प्रवेश एवं निकासी को नियंत्रित करें। आयुक्त श्री रवि द्वारा जेपी गंगा पथ से पीएमसीएच के प्रवेश एवं निकास पर यातायात पुलिस कर्मियों को तैनात एवं सक्रिय रखने का निदेश दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त श्री रवि ने कहा कि जिला प्रशासन द्वारा पटना में नियमित तौर पर अतिक्रमण-उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने सिटी मजिस्ट्रेट को निदेश दिया पीएमसीएच के प्रवेश एवं निकास द्वार के समीप भी यातायात सुदृढ़ करने हेतु समय-समय पर अतिक्रमण उन्मूलन अभियान चलाएँ ताकि मरीजों&comma; डाॅक्टर तथा एम्बुलेंस के आने-जाने में कोई समस्या नहीं हो।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त श्री रवि ने कहा कि सभी स्वास्थ्य संस्थानों में रोगियों के इलाज हेतु उत्कृष्ट सुविधा प्रदान करने के लिए उनके स्तर से स्वास्थ्य विभाग&comma; नगर विकास एवं आवास विभाग तथा बीएमएसआईसीएल से नियमित तौर पर समन्वय स्थापित कर अग्रतर कार्रवाई की जाती है। मरीजों के कल्याण हेतु सम्पूर्ण तंत्र तत्पर है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आयुक्त श्री रवि ने कहा कि रोगियों की अधिकतम संतुष्टि सुनिश्चित करना एवं मरीज-केंद्रित सेवा सुलभ कराना सभी का दायित्व है। दक्ष चिकित्सकों&comma; सक्षम पेशेवरों एवं समर्पित कर्मचारियों के द्वारा मरीजों के प्रति मित्रवत वातावरण का निर्माण किया जा सकता है एवं समाज के हर वर्ग को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जा सकती है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों को इस दिशा में तत्पर रहने का निर्देश दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस बैठक में आयुक्त-सह-अध्यक्ष&comma; रोगी कल्याण समिति के साथ नगर आयुक्त&comma; पटना नगर निगम श्री अनिमेष कुमार पराशर&comma; क्षेत्रीय अपर निदेशक स्वास्थ्य सेवाएँ&comma; पटना प्रमंडल&comma; पटना&semi; सिविल सर्जन&comma; पटना डाॅ&period; श्रवण कुमार&semi; क्षेत्रीय विकास पदाधिकारी&comma; पटना प्रमंडल&comma; पटना डॉ&period; विद्यानन्द सिंह&semi; उप निदेशक&comma; आईपीआरडी&comma; पटना प्रमंडल श्री लोकेश कुमार झा&semi; अधीक्षक&comma; पीएमसीएच डाॅ&period; आईएस ठाकुर&semi; संयुक्त सचिव आईएमए&comma; प्रतिनिधि डाॅ&period; दिनेश कुमार&comma; उपाधीक्षक&comma; पीएमसीएच&comma; महाप्रबंधक&comma; बीएमएसआईसीएल&semi; क्षेत्रीय कार्यक्रम प्रबंधक&comma; स्वास्थ्य पटना प्रमंडल&comma; पटना एवं रोगी कल्याण समिति के अन्य सदस्य भी उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!