पीएम सूर्य घर योजना : शेखपुरा में 404 आवेदन प्राप्त, डीएम ने लंबित मामलों के शीघ्र निपटारे का दिया निर्देश

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>शेखपुरा&comma;  à¤‰à¤®à¥‡à¤¶ कुमार &colon;<&sol;strong>  प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रभावी एवं समयबद्ध क्रियान्वयन को लेकर सोमवार को जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में मंथन सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को मिशन मोड में काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि इस योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक समय पर पहुंचे&comma; इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>प्रचार-प्रसार और रिपोर्टिंग पर जोर<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिला पदाधिकारी ने कार्यपालक अभियंता&comma; विद्युत को निर्देशित किया कि योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किया जाए। साथ ही योजना की प्रगति से संबंधित सही एवं अद्यतन प्रतिवेदन नियमित रूप से उपलब्ध कराएं&comma; ताकि प्रगति की सतत समीक्षा हो सके।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>बैंकों को लंबित आवेदन निपटाने का आदेश<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में उपस्थित सभी बैंकों के शाखा प्रबंधकों को निर्देश दिया गया कि प्राप्त एवं 19 लंबित आवेदनों का समयबद्ध एवं सही ढंग से परीक्षण कर अग्रेतर कार्रवाई सुनिश्चित करें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएम ने स्पष्ट कहा कि छोटी-छोटी त्रुटियों के कारण आवेदकों को बार-बार बैंक या कार्यालय का चक्कर न लगवाया जाए। आवश्यक मार्गदर्शन देकर उनके आवेदन का शीघ्र निष्पादन किया जाए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>सब्सिडी और जिले की प्रगति<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में जानकारी दी गई कि योजना के अंतर्गत 2 किलोवाट क्षमता के सोलर रूफटॉप संयंत्र पर 60&comma;000 रुपये तक और 3 किलोवाट क्षमता पर 78&comma;000 रुपये तक की सब्सिडी मिलेगी। इससे उपभोक्ता अपने बिजली व्यय में उल्लेखनीय कमी ला सकते हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिले में अब तक 404 आवेदन प्राप्त हुए हैं&comma; जिन पर नियमानुसार प्रक्रिया जारी है। जिला पदाधिकारी ने अधिकारियों को लंबित आवेदनों का शीघ्र निष्पादन और योजना के निर्धारित लक्ष्य समय पर प्राप्त करने के निर्देश दिए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>कौन रहे मौजूद<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में उप विकास आयुक्त&comma; जिला विकास पदाधिकारी सह जिला जनसंपर्क पदाधिकारी&comma; कार्यपालक अभियंता बिजली विभाग&comma; सहायक अभियंता&comma; जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक सहित सभी बैंकों के शाखा प्रबंधक उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

नेपाल में सांप्रदायिक हिंसा की आग, भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट

सांसद रविशंकर प्रसाद ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना प्रधानमंत्री का ‘मन की बात’ कार्यक्रम

बांकीपुर उपचुनाव : पथ निर्माण मंत्री कुमार शैलेन्द्र ने चलाया सघन प्रचार अभियान