वृक्षारोपण ही प्रकृति के प्रति हमारी सच्ची सेवा है : रत्नेश कुशवाहा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को सशक्त करते हुए रोटरैक्ट क्लब ऑफ पटना सिटी द्वारा आज गुड़हट्टा स्थित चरखा में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पटना साहिब के विधायक रत्नेश कुशवाहा के द्वारा किया गया। जिसमें क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण किया। इस अवसर पर कुशवाहा ने पर्यावरण संरक्षण&comma; हरित पटना एवं स्वच्छ भारत के निर्माण हेतु अधिक से अधिक वृक्ष लगाने तथा उनकी नियमित देखभाल करने को अपील किया। कार्यक्रम के संयोजक रोटेरैक्टर प्रांशु गुप्ता ने कार्यक्रम का सफल संचालन करते हुए सभी सदस्यों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण का आधार नहीं&comma; बल्कि आने वाली पीढ़ियों के स्वस्थ एवं सुरक्षित भविष्य की अमूल्य धरोहर हैं। कार्यक्रम में कुल 35 पौधे लगाये गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>क्लब के चेयरमैन रो रवि शंकर प्रीत ने अपने संबोधन में कहा कि रोटरैक्ट क्लब ऑफ पटना सिटी समाजहित के ऐसे सेवा कार्यों के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। वहीं क्लब के अध्यक्ष रोटेरैक्टर इंजी&period; उत्कर्ष दीप व संयुक्त सचिव आरओ हर्ष राज ने सभी सदस्यों से अपील की कि प्रत्येक व्यक्ति अपने जीवन में कम-से-कम एक पौधा अवश्य लगाए और उसकी देखभाल की जिम्मेदारी भी निभाए।&period;कार्यक्रम में चेयरमैन रो रवि शंकर प्रीत&comma; अध्यक्ष रो उत्कर्ष दीप&comma; संयुक्त सचिव रो हर्ष राज&comma; रोटरी पटना सिटी के सचिव रो रव्यांशु प्रीत&comma; रो प्रांशु गुप्ता&comma; रो ऋतिक राज&comma; रो नसीम &comma; रो समर्थ नाहर&comma; रो आदित्य राज&comma; रो प्रिंस मेहता&comma; वार्ड पार्षद शोभा देवी&comma; पार्षद प्रतिनिधि लड्डू चंद्रवंशी&comma; समाजसेवी अन्नू कसेरा&comma; संजय अलबेला&comma; अनिल धनराज&comma; सत्यदेव प्रसाद पप्पू&comma; सहित क्लब के अनेक सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही&comma; जिन्होंने इस सेवा कार्य को सफल एवं प्रेरणादायक बनाया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

नई दुग्ध संग्रहण समितियों के गठन में लाएं तेजी : डीएम

एम्स पटना और स्टेट हेल्थ सोसाइटी बिहार की ऐतिहासिक साझेदारी, अब हर सरकारी अस्पताल में मिलेगा एक समान आपातकालीन उपचार

पटना वीमेंस कॉलेज में प्रभावी संचार कौशल पर इंटरैक्टिव कार्यशाला आयोजित