पैक्स चुनाव को लेकर बूथों का हुआ भौतिक सत्यापन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर<&sol;strong> पैक्स चुनाव को लेकर फारबिसगंज डीसीएलआर अमित कुमार व भरगामा प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ शशि भूषण सुमन ने बुधवार को कई मतदान केन्द्रों का भौतिक सत्यापन किया। बताते चलें कि पैक्स चुनाव के तारीखों का एलान होते हीं प्रशासन पूरी तरह चुनावी मोड में आ गया है। निष्पक्ष व शांतिपूर्ण चुनाव संपन्न कराने के लिए डीसीएलआर अमित कुमार व बीडीओ शशि भूषण सुमन ने प्रखंड क्षेत्र के भरगामा पंचायत सहित कई पैक्स बूथों का निरीक्षण किया। पैक्स बूथ निरीक्षण के उपरांत डीसीएलआर अमित कुमार ने बताया कि मतदान केन्द्रों पर शौचालय&comma;बिजली&comma;पानी&comma;रैम्प&comma;मतदाता के सुविधाएं के विभिन्न बिन्दुओं पर जांच किया गया। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>चुनाव आयोग के गाइडलाइन के अनुसार मतदान केन्द्रों पर आवश्यक सुविधाएं भी देखी गयी। वहीं प्रखंड निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ शशि भूषण सुमन ने बताया कि पैक्स चुनाव 2024 के तहत भरगामा प्रखंड के 19 पंचायतों में 03 दिसम्बर को मतदान होगी। उन्होंने बताया कि 19 पंचायतों में पैक्स अध्यक्ष सहित अन्य पद के लिए अभ्यर्थियों का नामांकन 19 नवंबर से 21 नवंबर तक होगा&period; नामांकन पत्रों की समीक्षा 22 नवंबर से 23 नवंबर एवं नाम वापसी 26 नवंबर को होगा। 26 नवंबर को हीं अभ्यर्थियों को प्रतीक चिन्ह आवंटन कर दिया जाएगा। बताया गया कि 3 दिसम्बर को मतदान संपन्न होने के बाद अगले दिन 4 दिसंबर को प्रखंड मुख्यालय स्थित बुनियादी भवन में सुबह 8 बजे से मतगणना प्रारंभ होगा।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मोबाइल झपटमार गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार, चोरी के मोबाइल बरामद

मां मथुरासिनी महोत्सव 2026 पर बरबीघा में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

बिहार की बेटी सुचिता सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बढ़ाया प्रदेश का मान