फुलकाहा थाना के एएसआई प्रदीप कुमार भारती को मिली पदोन्नति

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर। <&sol;strong>फुलकाहा थाना में वर्ष 2024 से पदस्थापित सहायक अवर निरीक्षक &lpar;एएसआई&rpar; प्रदीप कुमार भारती को पुलिस विभाग की ओर से पदोन्नति दी गई है। उनके कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों और बेहतर प्रदर्शन को देखते हुए उन्हें पुलिस अवर निरीक्षक &lpar;एसआई&rpar; का दायित्व सौंपा गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पदोन्नति के अवसर पर अररिया के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने श्री भारती के कंधों पर दो सितारे लगाकर उन्हें नए दायित्वों के निर्वहन की जिम्मेदारी सौंपी। पदोन्नति के साथ ही उनका स्थानांतरण रानीगंज आदर्श थाना किया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री भारती के स्थानांतरण की खबर से फुलकाहा थाना परिसर में एक ओर सहकर्मियों एवं स्थानीय लोगों में मायूसी देखने को मिली&comma; वहीं दूसरी ओर पदोन्नति मिलने पर खुशी का माहौल रहा। थाना कर्मियों एवं स्थानीय लोगों ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस मौके पर प्रदीप कुमार भारती ने कहा कि विभाग ने उन्हें जो नई जिम्मेदारी सौंपी है&comma; उसका वे पूरी निष्ठा&comma; ईमानदारी और कर्तव्यपरायणता के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने फुलकाहा थाना में कार्यरत सहकर्मियों एवं स्थानीय लोगों के सहयोग के लिए आभार जताया।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

अटल पथ पर बेलगाम स्कॉर्पियो ने छह बच्चों को रौंदा, डोमनचक और सैदानीचक के दो की मौत!

जिला पदाधिकारी ने किया औचक निरीक्षण अनुपस्थित चिकित्सक एवं जीएनएम पर कार्रवाई के निर्देश

दुर्गा पूजा के अवसर पर जिला पदाधिकारी ने ठाकुरबाड़ी दुर्गा पूजा पंडाल का किया निरीक्षण : श्रीमती छिरिङ वाई भूटिया