नुक्कड़ नाटक और प्रचार वाहनों के जरिए लोगों को किया गया जागरूक

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>शेखपुरा&comma; à¤¸à¥‹à¤¨à¥‚ कुमार &colon;<&sol;strong> 17 जनवरी 2026 बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के निर्देशानुसार आज जिले में &&num;8216&semi;भूकंप सुरक्षा पखवाड़ा&&num;8217&semi; &lpar;15-29 जनवरी&rpar; के तहत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर श्री शेखर आनंद&comma; जिला पदाधिकारी महोदय के नेतृत्व में उप विकास आयुक्त&comma; अपर समाहर्ता एवं सहायक आपदा प्रबंधन पदाधिकारी द्वारा संयुक्त रूप से विशेष प्रचार वाहनों और नुक्कड़ नाटक दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। जो जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों में जाकर लोगों को सुरक्षित रहने के प्रति सचेत करेगा।<br>इस दरम्यान स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत नुक्कड़ नाटक के जरिए यह संदेश दिया गया कि भूकंप के समय घबराने के बजाय सूझबूझ से काम लेना चाहिए। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>नाटक में &&num;8216&semi;झुको&comma; ढको और पकड़ो&&num;8217&semi; &lpar;Drop&comma; Cover and Hold on&rpar; की तकनीक का जीवंत प्रदर्शन किया गया&comma; जिसे उपस्थित जनसमूह ने काफी सराहा। इस दौरान उपस्थित लोगों को बताया गया कि घर के अंदर होने पर किसी मजबूत मेज या फर्नीचर के नीचे छिप जाएं और कंपन रुकने तक उसे पकड़ कर रखें एवं घर के बाहर होने पर ऊंची इमारतों&comma; बिजली के खंभों और पेड़ों से दूर किसी खुले स्थान पर चले जाएं और वाहन चलाते समय गाड़ी को तुरंत सुरक्षित स्थान पर रोक दें और अंदर ही रहें। भूकंप के दौरान लिफ्ट का प्रयोग न कर सीढ़ियों का ही उपयोग करें।भूकंप के कारण होने वाले आपदा से बचाव को लेकर प्रत्येक घर में एक इमरजेंसी किट तैयार रखें जिसमें टॉर्च&comma; रेडियो&comma; पानी और प्राथमिक चिकित्सा का सामान हो।जिला पदाधिकारी ने अपने संबोधन में कहा कि आपदा को रोका नहीं जा सकता&comma; लेकिन बेहतर तैयारी और जागरूकता से जान-माल के नुकसान को न्यूनतम किया जा सकता है। उन्होंने सभी नागरिकों से इस पखवाड़े के दौरान आयोजित होने वाले मॉक ड्रिल और प्रशिक्षण कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने की अपील की।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

जिलाधिकारी ने ‘सड़क सुरक्षा माह-2026’ के विजेताओं को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

कैदियों को तनाव कम करने एवं खेलकूद से जोड़ने को लेकर क्रिकेट मैच का भी उद्घाटन

जिला पदाधिकारी की अध्यक्षता में जिला अनुकम्पा समिति की बैठक आहूत की गई