बिहार में लोग मोदी जी को वोट कर रहे हैं : सम्राट चौधरी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने आज हुए प्रथम चरण के चुनाव के बाद कहा कि बिहार के प्रथम चरण की सभी चार सीटों पर एनडीए भारी मतों से जीत रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने साफ तौर से कहा कि बिहार में लोग मोदी जी को वोट कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव की तरह ही इस बार भी इन चारों सीट पर एनडीए के प्रत्याशी जीत रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>राजद के जीत के दावे के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि पिछले चुनाव में भी वे ऐसा ही दावा कर रहे थे। उन्होंने सवाल करते हुए कहा कि पिछले चुनाव से इस चुनाव तक क्या ट्रेंड बदल गया&quest; लालू प्रसाद जी ने क्या ऐसा काम कर दिया। बिहार के लोग मोदी जी के साथ हैं और मतदान कर रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने दावा करते हुए कहा कि लोकतंत्र के महोत्सव के पहले चरण में हुए देश में 102 सीटों पर मतदान के फीडबैक से यह स्पष्ट हो गया है कि कश्मीर से कन्याकुमारी तक भाजपा–एनडीए को शानदार जनसमर्थन मिला है और घमंडिया इंडी गठबंधन की नफरत की दुकान पर ताला लगा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उप मुख्यमंत्री ने कहा कि अब यह स्पष्ट हो गया है कि देश की महान जनता आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में जारी विकास यात्रा के साथ चलना चाहती है और नफरत&comma; परिवारवाद&comma; भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण की राजनीति को हराना चाहती है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री चौधरी ने यह भी कहा कि भाजपा–एनडीए को मिले इस अपार जन समर्थन ने स्पष्ट कर दिया है कि अब देश में लंबे समय तक विकास की राजनीति को ही स्वीकार्यता मिलती रहेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आज के मतदान के ट्रेंड को एनडीए के पक्ष में बताते हुए श्री चौधरी ने कहा कि लोक सभा चुनाव के प्रथम चरण का मतदान माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी की विकास नीतियों के पक्ष में एकतरफा रहा है। भाजपा अध्यक्ष ने दावा करते हुए कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में तीसरी बार भाजपा ऐतिहासिक बहुमत से सरकार बनने जा रही है। भाजपा सभी राज्यों में शानदार प्रदर्शन कर रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

नौकरी का सुनहरा मौका : पटना में महिलाओं के लिए दो दिवसीय मेगा जॉब फेयर

नवजात बच्चे की पहली सांस बचाने के लिए एम्स में विशेषज्ञों ने किया मंथन

पटना साहिब विधानसभा के सभी मंडलों में होगा दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर