ठगबंधन पर लोगों का भरोसा नहीं, जब भी सत्ता में रही भ्रष्टाचार के आकंठ डूबी : सम्राट चौधरी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना &colon;<&sol;strong> भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और बिहार के उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी आज अपने चुनावी प्रचार अभियान की शुरुआत में हाजीपुर से की। यहां वे हाजीपुर लोकसभा क्षेत्र से एनडीए समर्थित लोजपा उम्मीदवार श्री चिराग पासवान जी के भव्य और विशाल नामांकन समारोह सह आशीर्वाद सभा में सम्मिलित हुए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आशीर्वाद सभा में उमड़ी भीड़ को देखकर उत्साहित श्री चौधरी ने कहा कि यह उमड़ा जनसैलाब इस बात का प्रमाण है कि यह जनसैलाब वोटों का सैलाब लाएगा&comma; जिसमें ठगबंधन&comma; भ्रष्टाचारी&comma; तुष्टिकरण बह जाएगा। उन्होने इस क्षेत्र को पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय रामविलास पासवान की कर्मस्थली बताते हुए कहा कि आज उनके पुत्र और लोजपा &lpar;रा&rpar; के प्रत्याशी चिराग पासवान जी इस क्षेत्र को अपनी कर्मस्थली बनाने का निश्चय किया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>श्री चौधरी ने लोगों से उनके ऐतिहासिक विजय का आह्वान करते हुए कहा कि फिर एक बार मोदी सरकार के लिए जनता-जनार्दन का आशीर्वाद बरस रहा है। हाजीपुर का प्रेम वंदनीय है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए आगे कहा कि आज देश को विकसित&comma; समृद्ध&comma; मजबूत बनाने के लिए मजबूत नेतृत्व जरूरी है। आज प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। उन्होंने महागठबन्धन को ठगबंधन बताते हुए कहा कि इस पर लोगों का भरोसा नहीं है। इस सरकार को बिहार के लोग देख चुके हैं। यह जब भी सत्ता में रही भ्रष्टाचार के आकंठ डूबी रही। उन्होंने कहा कि बिहार में राजद और कांग्रेस की सरकार में बिहार की क्या स्थिति थी । आज लोग लालटेन युग से निकलकर एलईडी युग में पहुंच गए है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उप मुख्यमंत्री श्री चौधरी ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि यहां से चिराग पासवान जी को रिकॉर्ड मतों से विजयी बनाइये और तीसरी बार मोदी जी को प्रधानमन्त्री बनाइये।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

24वें प्रतिभा सम्मान समारोह में 4,000 मेधावी छात्र हुए सम्मानित

पटना विमेन्स कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण पर आमंत्रित व्याख्यान, 200 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

सीएम सम्राट चौधरी ने ‘पटना जॉय राइड’ का किया शुभारंभ, बिहार में हेली-टूरिज्म का नया अध्याय शुरू