‘खुरचन वाली मिठाई’ के दीवाने लोग दूर-दूर से आते हैं पटनासिटी स्वाद लेने

&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; रॉबीन राज।<&sol;strong> मिठाई के शौक़ीन लोग खुरचन के बारे में तो जरूर जानते हैं और इस मिठाई का स्वाद भी ले चुके हैं&comma; लेकिन जो लोग खुरचन खाने को बेताब हैं वो पटनासिटी आकर खुरचन का भरपूर आनंद ले सकते हैं। आपको बतादें की राजनेता से बॉलीवुड के अभिनेता तक इसके दीवाने हैं। खौलते दूध से मलाई की परत को खरोंच-खरोंच कर तैयार होने वाली इस मिठाई के दीवाने देश में ही नहीं&comma; बल्कि विदेशों में भी हैं। बताते चले की शहीद भगत सिंह चौक के कुछ दूरी पर स्थित कचौड़ी गली में सूरज गुप्ता व महादेव गुप्ता का परिवार पिछले 150 वर्षों से खुरचन तैयार कर रहा है। दूर-दूर से आने वाले लोग इस मिठाई को खूब पसंद करते हैं और संदेश के तौर पर इसे अपने घर ले जाते हैं।<br><br>महादेव गुप्ता बताते हैं कि उनकी खुरचन की दुकान वर्ष 1930 से स्थित है&comma; जो लोगों में खास प्रसिद्ध भी है। परदादा द्वारिका प्रसाद गुप्ता ने खुरचन बनाना शुरू किया था। पिता प्रताप प्रसाद गुप्ता ने भी इस कला को जीवंत रखा और अभी हमलोग मिलकर चला रहे हैं। ज़ब उनसे खुरचन बनाने के विधि के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया की खौलते दूध से मलाई की परत को खरोंच-खरोंच कर कड़ी मेहनत से बनाया जाता हैं। दूध को एक-एक पाव की मात्रा में लोहे की कड़ाहियों में सूखने तक पकाया जाता है&period; दूध के ठंडा हो जाने के बाद बारीकी से इसकी मलाई पत्तर नुमा चाकू से उतारी जाती है और उसे थाली में फैलाया जाता है&period; इसके बाद पिसी हुई शक्कर छिड़ककर एक के ऊपर एक मलाई की परतें डाल कर खुरचन मिठाई तैयार की जाती है। लोगों की पसंद इतनी की पूरा नहीं हो पाता हैं।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

जमीन एवं आवास बचाओ संघर्ष मोर्चा ने निकाला शांतिपूर्ण आक्रोश मार्च, आशियाना बचाने की उठाई आवाज

पटना में वनवासी कल्याण आश्रम का युवा सम्मेलन, शिक्षा और सेवा से युवाओं को जोड़ने पर जोर

पीएम मोदी ने राष्ट्रमंडल खेलों के पदक विजेताओं से की मुलाकात