जमीन के विवाद में लोगों ने परिवार पर चाकू-डंडों से किया हमला

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पानीपत&comma;  à¤§à¤°à¥à¤®à¤µà¥€à¤° शर्मा<&sol;strong> &colon; जमीन के विवाद को लेकर 15-20 लोगों ने एक परिवार पर कथित तौर पर चाकू और डंडों से हमला कर दिया। आरोप है कि हमलावरों ने प्लॉट में घुसकर कर्ण सिंह&comma; उनकी पत्नी मुकेश&comma; बेटे सन्नी और बहू के साथ मारपीट की। कर्ण सिंह के पेट और पीठ पर चाकू से वार किए गए&comma; जबकि उनके बेटे के सिर पर डंडों से हमला किया गया। महिलाओं के साथ भी मारपीट करने और कपड़े फाड़ने का आरोप है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>प्लॉट पर जाते समय घेरकर हमला करने का आरोप<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कर्ण सिंह ने बताया कि उनका जमीन को लेकर दूसरे पक्ष के साथ विवाद चल रहा है। उनका कहना है कि वह अपने परिवार के साथ प्लॉट पर जा रहे थे। इसी दौरान करीब 15-20 लोगों ने उन्हें घेर लिया। आरोप है कि हमलावरों में रविंद्र&comma; मोहित&comma; राजेश&comma; सोनू और कृष्ण समेत अन्य लोग शामिल थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कर्ण सिंह के मुताबिक&comma; हमलावर प्लॉट के अंदर घुस आए और वहां परिवार पर चाकू व डंडों से हमला कर दिया। हमले में उनके पेट और पीठ पर चाकू मारे गए। बेटे सन्नी के सिर पर डंडों से वार किए गए। पत्नी मुकेश और बहू के साथ भी मारपीट की गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>महिलाओं के कपड़े फाड़ने का भी आरोप<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कर्ण सिंह का आरोप है कि हमले के दौरान घर की महिलाओं को भी नहीं बख्शा गया। उनके साथ मारपीट की गई और कपड़े तक फाड़ दिए गए। परिवार के लोगों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे&comma; जिसके बाद हमलावर वहां से चले गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>2011 से कब्जे में होने का दावा<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कर्ण सिंह ने बताया कि विवादित प्लॉट लाल डोरा क्षेत्र में है और उनका परिवार वर्ष 2011 से इस पर कब्जे में है। उन्होंने कहा कि प्लॉट के कब्जे को लेकर ही दूसरे पक्ष के साथ विवाद चल रहा है। इसी विवाद के चलते हमला किए जाने का आरोप लगाया गया है।घटना के बाद घायल कर्ण सिंह और परिवार के अन्य सदस्यों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। मामले में पुलिस को शिकायत देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। पुलिस शिकायत के आधार पर घटना की जांच और हमले में शामिल लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

नशा तस्करी के नेटवर्क पर पानीपत पुलिस की बड़ी कार्रवाई

भारी मात्रा में विस्फोटक, सामग्री के साथ दुकानदार गिरफ्तार!

बदमाश और हरियाणा एसटीएफ टीम के बीच हुई मुठभेड़