भंगही पंचायत के मध्य विद्यालय भोड़हर में प्रशिक्षु पदाधिकारियों के ठहरने से लोग गौरवान्वित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&lpar;रंजीत ठाकुर&rpar;&colon; <&sol;strong>भारत नेपाल सीमा से सटे भंगही पंचायत के भोड़हर मध्य विद्यालय में प्रशिक्षु आईएएस&comma; आईपीएस एवं आईएफएस पदाधिकारियों के ठहरने से क्षेत्र के लोग गौरवान्वित महसूस कर रहे है। मालूम हो कि कल मंगलवार को इन प्रशिक्षु पदाधिकारियों के आगमन पर ग्रामीणों एवं स्थानीय पदाधिकारियों ने उनका स्वागत किया। ये पदाधिकारी गण आगामी 6 जनवरी 2022 तक यहीं रहकर सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्रों का अध्ययन करेंगे&comma;जिसमें बेरोजगारी&comma; शिक्षा&comma; स्वास्थ्य बिजली&comma; पानी&comma; सड़क आदि की जानकारी लेंगे एवं इसके साथ ही सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी लेंगे एवं इन योजनाओं से ग्रामीणों को कितना लाभ पहुंचा है इस विषय पर भी ग्रामीणों के साथ संवाद करेंगे। इसी कड़ी में आज बुधवार को विद्यालय प्रांगण में पंचायत के नवनिर्वाचित प्रतिनिधिगणों एवं प्रबुद्ध ग्रामीणों के साथ उन्होंने चर्चा की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>संवाददाता द्वारा पूछे जाने पर इन पदाधिकारियों ने आगामी कार्यक्रम के बारे में बताया कि वे गांव जाकर गांवों की समस्याओं से रूबरू होना चाहते हैं ।यहाँ के लोगों की जीवनशैली सहित उनके अन्य गतिविधियों को भी समझना है। केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं का उन्हें लाभ मिल पा रहा है या नहीं&quest; यदि नहीं मिल पा रहा है&comma;तो वह लाभ उन्हें कैसे मिले&comma; इस विषय में भी ग्रामीणों के साथ संवाद कर उन्हें जानकारी देनी है। इन प्रशिक्षु पदाधिकारियों में आईएएस जागृति अवस्थी&comma; यतीश राधाकृष्णन&comma;आईपीएस ईशा सिंह&comma; राहुल रेड्डी&comma;दिलप्रीत सिंह एवं आईएफएस रजत उभयकर शामिल हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इन पदाधिकारियों की देखरेख में अनुमंडल पदाधिकारी फारबिसगंज सुरेंद्र अलबेला&comma; अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी फारबिसगंज राम पुकार सिंह&comma; प्रखंड विकास पदाधिकारी नरपतगंज रंजीत कुमार सिंह&comma;आपूर्ति पदाधिकारी नरपतगंज कुणाल कुमार&comma; पंचायत सचिव श्यामानंद सिंह&comma; तकनीकी सहायक पंचायती राज विभाग नरपतगंज शंभू कुमार&comma; भंगही पंचायत के पूर्व मुखिया प्रतिनिधि अजय साह विद्यालय के प्रधानाध्यापक सुधीर कुमार सिन्हा एवं अन्य शिक्षकगण सहित विधि व्यवस्था हेतु फुलकाहा थानाध्यक्ष नगीना कुमार&comma; एएसआई रविन्द्र भारती एवं अन्य पुलिसकर्मी मौजूद दिखे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

होली के जश्न में हादसा : हर्ष फायरिंग में एक की मौत, दूसरा घायल

होली शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न, फुलवारी शरीफ सहित आसपास के इलाकों में लोगों ने खेली रंगों की होली

रोज़ा, रूहानी फ़र्ज़ और वैज्ञानिक सच्चाई : इमरान गणी