बासगीत पर्चा की जमीन से किया जा रहा बेदखल, नाराज लोगों ने जमकर किया प्रदर्शन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>अररिया&comma; रंजीत ठाकुर &colon;<&sol;strong> गुरुवार को भरगामा थाना क्षेत्र के मनुल्लाहपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या 08 स्थित कबीर नगर गोलहा के दर्जनों बासगीत पर्चाधारियों ने अंचल प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। पर्चाधारियों ने पर्चा का दाखिल-खारिज कर जमाबंदी दर्ज करने की मांग अंचल प्रशासन से किया है। प्रदर्शनकारी पर्चाधारी महेंद्र ऋषिदेव&comma;ननकी देवी&comma;तीलिया देवी&comma;सतनी देवी&comma;झबरू ऋषिदेव&comma;उपेंद्र ऋषिदेव सहित दर्जनों लोगों ने बताया कि खाता 1094 खेसरा 1313 से हमलोगों के बाप-दादा के नाम से बासगीत पर्चा निर्गत है। लेकिन पर्चा का दाखिल खारिज अभी तक नहीं हो पाया है और न हीं लगान रशीद काटा जा रहा है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इसलिए जमींदार द्वारा जमीन खाली करने का धमकी दिया जाता है।जमीन खाली नहीं करने पर मारपीट करने का भी धमकी दिया जाता है। उक्त महादलित परिवारों का कहना था कि हमलोगों से जबरन घर खाली करवाया जा रहा है ऐसी स्थिति में हमलोग कहां जायेंगे। उपरोक्त प्रदर्शनकारी लोगों ने जिला प्रशासन से अपने बासगीत पर्चा का जमीन से घर खाली करवाने वाले जमींदार सहित उनके सहयोगियों के खिलाफ कड़ी कारवाई की मांग किया है&comma;अन्यथा परिवार के साथ आत्मदाह करने की बात कही है। इधर भरगामा अंचल अधिकारी निरंजन मिश्र का कहना है कि उक्त महादलित परिवारों को निर्गत बासगीत पर्चा पर अंकित खेसरा में बिहार सरकार का सड़क बन चूका है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

वरुणा चिपुरा के बगीचे में 30 कौवे मृत मिलने से दहशत, बर्ड फ्लू की आशंका से ग्रामीण सहमे

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्रामीण महिलाओं को किया गया जागरूक

एम्स पटना में विश्व ग्लूकोमा सप्ताह पर जागरूकता अभियान, नुक्कड़ नाटक से दिया अंधत्व से बचाव का संदेश