कड़ाके की ठंड में सक्षम लोग जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आएं

<p><strong>खगौल&lpar;अजित यादव&rpar;&colon;<&sol;strong> समाज में वसुधैव कुटुंबकम की मिसाल कायम करने के लिए बृहस्पति की रात रेडियंट इंटरनेशनल स्कूल खगौल की तरफ से पटना शहर के गांधी मैदान राजापुर पुल बोरिंग रोड जैसे विभिन्न इलाकों में कंबल वितरण किया गया और सर्दी से ठिठुरते लोगों को कंबल ओढ़ाकर राहत प्रदान की गई। ठंड से कपकंपाते लोगों को जब रात में अचानक कंबल मिला तो लोग कंबल पाकर भावुक हो उठे और विद्यालय के प्रधानाचार्य कर्नल प्रेम प्रकाश&period; सेना मेडल रिटायर्ड सहित अन्य सहयोगियों को धन्यवाद देने लगे&period;<&sol;p>&NewLine;<p>विद्यालय के प्रधानाचार्य कर्नल प्रेम प्रकाश सेना मेडल रिटायर्ड ने कहा कि समाज के सक्षम लोगों को जरूरतमंद लोगों की मदद के लिए आगे आना होगा तभी हम सामाजिक असमानता को मिटाने में सरकार को अपना योगदान दे सकेंगे&period; उपप्राचार्या मनीषा सिन्हा ने कहा रेडियंट परिवार का यह प्रयास है कि यदि हम ठिठुरते सर्दी में सड़क पर सोने को मजबूर लोगों की तकलीफ को खत्म नहीं कर सकते तो कम से कम उसे कम करने में अपना योगदान दें&period; कंबल वितरण के दौरान विद्यालय के आपदा प्रबंधन टीम सहित प्रधानाचार्य कर्नल प्रेम प्रकाश सचिन कुमार राहुल कुमार गोपाल रंजीत एवं डिप्टी हेड ब्वॉय अनस अजीज खान और प्रीफैक्टोरियल बोर्ड के कुंवर रुद्रप्रताप सिंह के साथ अन्य लोग उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लंबी आयु व स्वस्थ जीवन के लिए तख्त पटना साहिब में अरदास

प्रशासन सख्त, मादक पदार्थों के सेवन एवं अवैध कारोबार पर होगी कानूनी कार्रवाईजिलाधिकारी : श्री आनंद शर्मा

नए राशन कार्ड निर्माण में लायें तेजी : डीएम