गौरीचक थाना में होली को लेकर शांति समिति की बैठक, संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती होगी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित। <&sol;strong>होली महापर्व को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के उद्देश्य से बुधवार&comma; 25 फरवरी 2026 को गौरीचक थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई&period; बैठक की अध्यक्षता थाना प्रभारी ट्रेनी डीएसपी विनय कुमार रंजन ने की&comma; जिसमें क्षेत्र के जनप्रतिनिधि&comma; सामाजिक कार्यकर्ता संजीव शरद गुड्डू तथा गणमान्य लोग उपस्थित रहे। बैठक के दौरान थाना प्रभारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की असामाजिक गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी। विशेष रूप से संवेदनशील इलाकों की पहचान कर वहां अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी&period; <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पुलिस गश्ती दल लगातार सक्रिय रहेगा और प्रमुख चौक-चौराहों पर निगरानी बढ़ाई जाएगी। उन्होंने अवैध शराब के कारोबार पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी देते हुए कहा कि होली के मद्देनज़र विशेष छापेमारी अभियान चलाया जाएगा। यदि किसी भी व्यक्ति को अवैध शराब की बिक्री या सेवन करते पकड़ा गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। जनप्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि होली आपसी भाईचारे और प्रेम का पर्व है&period; सभी लोगों को मिल-जुलकर पर्व मनाना चाहिए और अफवाहों से बचना चाहिए। सोशल मीडिया पर भ्रामक या आपत्तिजनक संदेश प्रसारित करने वालों पर भी पुलिस की नजर रहेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में यह निर्णय लिया गया कि डीजे संचालन निर्धारित समय सीमा के भीतर ही होगा&period; हुड़दंग&comma; जबरन रंग लगाने या सड़क पर अशांति फैलाने वालों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की जाएगी&period; साथ ही शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय स्तर पर भी सहयोग की अपील की गई। अंत में थाना प्रभारी ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे प्रशासन का सहयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें&period; बैठक सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुई और सभी ने मिलकर शांतिपूर्ण होली मनाने का संकल्प लिया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

बिहटा में गृह रक्षा वाहिनी के जवानों को यातायात प्रबंधन का प्रशिक्षण

सड़कों के मरम्मत और निर्माण की दिशा में सांसद सुरेंद्र प्रसाद यादव के द्वारा 50 स्थान के अनुशंसित सड़कों को बिहार सरकार ने स्वीकृति प्रदान की

बीमार पिता के इलाज के दौरान सूने घर में चोरी, 30 लाख के जेवरात ले उड़े चोर!