मोहर्रम को लेकर सनैया में शांति समिति की बैठक, SDM प्रियंका कुमारी ने की शांति-सौहार्द की अपील

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>शेखपुरा&comma;  à¤‰à¤®à¥‡à¤¶ कुमार &colon; <&sol;strong>आगामी मोहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के साथ संपन्न कराने को लेकर गुरुवार को अरियरी प्रखंड के सनैया पंचायत में शांति समिति की बैठक हुई। अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री प्रियंका कुमारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में जनप्रतिनिधियों और लाइसेंसधारियों ने हिस्सा लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>SDM की अपील&colon; त्योहार मेलजोल का प्रतीक<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक को संबोधित करते हुए SDM प्रियंका कुमारी ने जिलेवासियों और सनैया ग्रामवासियों से मोहर्रम पर्व आपसी मेलजोल&comma; शांति और सौहार्द के साथ मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि त्योहार खुशियों का प्रतीक हैं और इसे शांतिपूर्वक मनाना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>उपद्रवियों पर होगी सख्त कार्रवाई<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिला प्रशासन ने चेतावनी दी है कि पर्व के दौरान शांति व्यवस्था में व्यवधान डालने या विवाद पैदा करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों पर कानूनी नियमानुसार सख्त दंडात्मक कार्रवाई होगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पुलिस की पैनी नजर<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राकेश कुमार ने कहा कि पुलिस प्रशासन असामाजिक तत्वों पर पैनी नजर रखेगा। प्रशासन ने सभी समुदायों से किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत स्थानीय थाना को देने की अपील की है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>ये रहे मौजूद<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में प्रखंड विकास पदाधिकारी अरियरी&comma; अंचलाधिकारी अरियरी&comma; अरियरी थानाध्यक्ष&comma; मुखिया&comma; सरपंच&comma; सम्मानित सदस्य&comma; सामाजिक कार्यकर्ता और वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिला प्रशासन ने कहा कि वह पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए पूरी तरह सतर्क और प्रतिबद्ध है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

गंगा का जलस्तर बढ़ा, घाटों की सड़कें जलमग्न; एसडीओ कशिश बख्शी ने किया निरीक्षण

जमीनी विवाद में पद के दुरुपयोग के आरोप में कड़ौना थानाध्यक्ष निलंबित

जन्माष्टमी उत्सव में राधा-कृष्ण के रूप में सजे बच्चों ने मोहा मन