दुर्गापूजा को लेकर फुलवारी शरीफ थाना में शांति समिति की बैठक, अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत यादव।<&sol;strong> आगामी दुर्गापूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने को लेकर शनिवार को फुलवारी शरीफ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई&period; बैठक की अध्यक्षता एसडीपीओ सुशील कुमार ने की&comma; जबकि संचालन थानाध्यक्ष मोहम्मद गुलाम शाहबाज आलम ने किया&period; बैठक में पूजा एवं विसर्जन के दौरान विधि व्यवस्था और शांति-सौहार्द बनाए रखने पर व्यापक विचार-विमर्श और चर्चा हुई&period; इस दौरान सभी ने अपने-अपने सुझावों से प्रशासन को अवगत कराया&period; पूजा में डीजे और शस्त्र प्रदर्शन पर रोक रहेगी&period; पूजा पंडालों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाने&comma; फायर ब्रिगेड का नंबर उपलब्ध रखने&comma; मेडिकल टीम तैनात करने&comma; मूर्ति विसर्जन के दौरान किसी की भावनाओं को आहत करने वाला गाना न बजाने&comma; अफवाहों से दूर रहने और प्रशासन द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन करने जैसी बातें बताई गईं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>एसडीपीओ सुशील कुमार ने कहा कि पूजा पंडालों के आसपास पुलिस बल की तैनाती रहेगी&period; भीड़ में असामाजिक तत्वों की पहचान के लिए सादे लिबास में पुलिसकर्मी मौजूद रहेंगे&comma; जिनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल रहेंगी&period; उन्होंने यह भी कहा कि पूजा पंडाल में प्रतिमा स्थापित करने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य है&period; लाइसेंस में उल्लिखित मार्ग से ही प्रतिमा विसर्जन जुलूस निकलेगा&period; नए मार्ग से जुलूस निकालने की अनुमति नहीं होगी&period;बैठक में यह निर्देश भी दिया गया कि पूजा के दौरान कोई विवादित या भड़काऊ नारा नहीं लगाना है&period; अफवाह फैलाने वालों और जबरन चंदा वसूली करने वालों पर पुलिस सख्ती से कार्रवाई करेगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>थानाध्यक्ष मोहम्मद गुलाम शाहबाज आलम ने कहा कि दुर्गापूजा के दौरान डीजे नहीं बजेंगे&period; इसके लिए डीजे संचालकों को पहले से हिदायत दी जाएगी&period; यदि नियमों का उल्लंघन किया गया तो उनके खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी&period; उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर अफवाहों पर भी विशेष निगरानी रखी जाएगी&period; दुर्गा पूजा सांस्कृतिक और धार्मिक धरोहर है&comma; जिसे हर वर्ष पूरी श्रद्धा और भाईचारे के साथ मनाने के लिए प्रशासन हर संभव सुरक्षा व्यवस्था उपलब्ध कराएगा&period; उन्होंने यह भी कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए प्रशासन पूरी तरह तैयार है और किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में अंचल पदाधिकारी सुनील कुमार&comma; सीआईडी की सब-इंस्पेक्टर सुषमा&comma; पूजा समितियों के पदाधिकारी&comma; स्थानीय प्रतिनिधि और बिजली सहित विभिन्न विभागों के पदाधिकारी शामिल हुए&period; अधिकारियों ने दुर्गापूजा के दौरान विशेष सतर्कता बरतने पर जोर दिया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

28 लीटर देशी शराब के साथ दो गिरफ्तार!

राजीव नगर में निजी भूखंड पर निर्माण रोकने का आरोप, अलका देवी ने डिप्टी सीएम से की जांच की मांग

इमलीतल फायरिंग कांड का मुख्य आरोपी रोहन कुमार गिरफ्तार, तीन देशी कट्टा व छह कारतूस बरामद!