बकरीद को लेकर फुलवारी शरीफ थाना में शांति समिति की बैठक, सुरक्षा व साफ-सफाई पर जोर

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित। <&sol;strong>आगामी पर्व ईद-उल-अजहा &lpar;बकरीद&rpar; को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सोमवार को फुलवारी शरीफ थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई&period; बैठक में पुलिस प्रशासन&comma; नगर परिषद एवं स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लेकर त्योहार के दौरान सुरक्षा&comma; साफ-सफाई और अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की&period;बैठक की अध्यक्षता करते हुए फुलवारी शरीफ थानाध्यक्ष मोहम्मद गुलाम शाहबाज आलम ने की। वहीं अनुमंडल पदाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि बकरीद के अवसर पर पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क और चौकस रहेगा&period; उन्होंने बताया कि क्षेत्र की हर गली&comma; मोहल्ले और प्रमुख चौक-चौराहों पर नियमित पुलिस गश्ती की जाएगी&period; साथ ही असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जाएगी ताकि किसी प्रकार की अफवाह या अप्रिय घटना न हो सके&period; उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी नागरिक भाईचारे और आपसी सौहार्द के साथ त्योहार मनाएं तथा प्रशासन का सहयोग करें।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में नगर परिषद के निवर्तमान अध्यक्ष आफताब आलम एवं अंचलाधिकारी ने भी आवश्यक निर्देश दिए&period; अधिकारियों ने ईदगाह&comma; खानकाह और आसपास के क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान चलाने&comma; पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा स्वच्छता बनाए रखने पर जोर दिया&period; उन्होंने संबंधित विभागों को समय रहते सभी तैयारियां पूरी करने का निर्देश दिया। बैठक में अपर थानाध्यक्ष दिवाकर प्रसाद&comma; सब इंस्पेक्टर संजीव कुमार सिंह&comma; आकाश कुमार&comma; मोहम्मद सलीम&comma; राहुल कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे&period; सभी ने मिलकर शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में बकरीद मनाने का संकल्प लिया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

तख्त पटना साहिब में म्यूजियम के कार्य की शुरुआत, प्रकाश पुरब से पहले होगा सम्पन्न

माँ मुंडेश्वरी धाम को मिलेगी अंतरराष्ट्रीय पहचान, बनेगा हेलीपैड और रोप-वे : सीएम सम्राट चौधरी ने कैमूर को दी 196 करोड़ की सौगात

सीवान में जल्द खुलेगी चीनी मिल, सीएम सम्राट चौधरी ने दिए जमीन चिह्नित करने के निर्देश, 180 करोड़ की 38 योजनाओं की सौगात