पटना के डीएम ने गाँधी मैदान का किया निरीक्षण, कहा- कोविड प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित करें

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">पटना&lpar;न्यूज क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;mark><&sol;strong> जिलाधिकारी&comma; पटना डॉ&period; चन्द्रशेखर सिंह ने कहा है कि 74वें गणतंत्र दिवस समारोह का भव्य आयोजन होगा। मुख्य राजकीय समारोह ऐतिहासिक गाँधी मैदान में होगा। इसकी तैयारियाँ अंतिम चरण में है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p> वे आज गाँधी मैदान&comma; पटना में इस विषय पर आयोजित एक बैठक में पदाधिकारियों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि &ast;दो साल के बाद गणतंत्र दिवस समारोह में गाँधी मैदान में आम जनता का प्रवेश होगा। इसके लिए सभी व्यवस्था की गई है। आम जनता का प्रवेश गाँधी मैदान के गेट नं&period; 4&comma; 6 एवं 7 से होगा। सुविधा एवं प्रशासनिक दृष्टिकोण से झोला एवं पिट्ठू बैग ले जाने पर मनाही है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएम डॉ&period; सिंह द्वारा गाँधी मैदान की साफ-सफाई&comma; बैरिकेडिंग&comma; बैठने की व्यवस्था&comma; यातायात प्रबंधन&comma; पार्किंग&comma; आमंत्रण पत्र वितरण&comma; विद्युत व्यवस्था&comma; परेड एवं पूर्वाभ्यास&comma; पेयजल&comma; प्राथमिक चिकित्सा की सुविधा&comma; अग्निशमन की व्यवस्था&comma; ध्वनि विस्तारक यंत्र की व्यवस्था&comma; झांकियों का प्रदर्शन&comma; विधि-व्यवस्था सहित सभी बिन्दुओं पर एक-एक कर समीक्षा की गई तथा आवश्यक निदेश दिया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विधि-व्यवस्था संधारण के दृष्टिकोण से पूरे गाँधी मैदान को <em>चार सेक्टर एवं आवश्यकतानुसार सब-सेक्टर<&sol;em> में विभाजित किया गया है। सेक्टर में अपर जिला दंडाधिकारी एवं पुलिस उपाधीक्षक को वरीय प्रभार में रखा गया है। <em>गाँधी मैदान एवं कारगिल स्मृति चौक<&sol;em> में विधि-व्यवस्था संधारण हेतु कुल 58 विभिन्न स्थानों पर 111 दण्डाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। 04 सेक्टर दंडाधिकारी भी मुस्तैद रहेंगे। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>दंडाधिकारियों के साथ पुलिस पदाधिकारियों को भी तैनात किया गया है। महिला बल&comma; लाठी बल एवं अन्य पुलिस बल भी ड्यूटी पर मुस्तैद रहेंगे। सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी&comma; पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल दिनांक 26&period;01&period;2023 को 06&period;00 बजे सुबह अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर अवश्य पहुँच जाएंगे तथा अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर तब तक मुस्तैद रहेंगे जब तक मैदान से भीड़ चली न जाए। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सेक्टर पदाधिकारी इसका अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। जिला नियंत्रण कक्ष में तीन पालियों में 24 सुरक्षित दण्डाधिकारियों एवं पुलिस पदाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएम डॉ&period; सिंह ने सभी पदाधिकारियों को अपनी-अपनी टीम को निरंतर सक्रिय एवं तत्पर रहने का निदेश दिया। उन्होंने पदाधिकारियों को निदेश दिया कि सुदृढ़ सुरक्षा व्यवस्था हेतु विशेष सतर्कता बरती जाए&comma; सभी बिन्दुओं पर अपेक्षित ध्यान देते हुए समुचित कार्रवाई ससमय सुनिश्चित करें। सभी प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी&comma; पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल ससमय अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर पहुँच जाएंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>गांधी मैदान की व्यवस्थाः<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैरिकेडिंग- अनुमोदित नक्शा के अनुसार कार्यपालक अभियंता&comma; भवन निर्माण विभाग&comma; पटना प्रमंडल द्वारा बैरिकेडिंग की पूरी व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है। गाँधी मैदान का समतलीकरण तथा इसके चहारदीवारी के सभी प्रवेश द्वार की आवश्यकतानुसार मरम्मति की गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठने की व्यवस्था- गाँधी मैदान में बैठने की समुचित व्यवस्था है। नजारत उप समाहर्ता एवं अपर जिला दण्डाधिकारी&comma; विधि-व्यवस्था द्वारा योजनाबद्ध ढंग से बैठने की व्यवस्था की जा रही है। &ast;दर्शक दीर्घा की समुचित व्यवस्था की गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विद्युत व्यवस्था- कार्यपालक अभियंता विद्युत कार्य प्रमंडल-1 एवं विद्युत आपूर्ति कार्यपालक अभियंता&comma; पेसू&comma; बांकीपुर&comma; पटना गाँधी मैदान में विद्युत की व्यवस्था सुदृढ़ रखेंगे। उनके द्वारा गाँधी मैदान में पर्याप्त रौशनी की व्यवस्था एवं निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जाएगी। कार्यपालक पदाधिकारी&comma; नूतन राजधानी अंचल&comma; पटना नगर निगम हाई मास्ट लाईट को चालू हालत में रखेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सीसीटीवी की व्यवस्था- गाँधी मैदान के चारों तरफ स्मार्ट सिटी के द्वारा सीसीटीवी स्थापित किया गया है। बाहर से कुल 11 क्लोज सर्किट कैमरे के अतिरिक्त गाँधी मैदान के सभी प्रवेश द्वारों एवं परिसर के अन्दर कुल 38 कैमरे संस्थापित है। सीसीटीवी के माध्यम से सम्पूर्ण क्षेत्र की निगरानी की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>संयुक्त परेड एवं पूर्वाभ्यास- परेड का अंतिम पूर्वाभ्यास दिनांक 24&period;01&period;2023 को पूर्वाह्न 09&period;00 बजे होगा। पुलिस उपाधीक्षक &lpar;प्रारक्ष&rpar; को इसके लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>सफाई व्यवस्था- पटना नगर निगम द्वारा समारोह के पूर्व गाँधी मैदान के अतिरिक्त इसके चारों तरफ&comma; भीतरी एवं बाहरी भाग तथा पार्क की भी विशेष रूप से सफाई कराई जाएगी। पटना नगर निगम द्वारा चलंत शौचालय की व्यवस्था की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पेयजल की व्यवस्था- डीएम डॉ&period; सिंह ने निदेश दिया कि कार्यपालक अभियंता&comma; लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग&comma; पटना पूर्वी वाटर टैंकर के साथ-साथ आवश्यकतानुसार वाटर एटीएम भी लगाएंगे। नगर आयुक्त&comma; पटना नगर निगम&comma; कार्यपालक अभियंता&comma; पटना नगर निगम जलापूर्ति प्रमंडल&comma; कार्यपालक अभियंता&comma; भवन प्रमंडल&comma; पटना एवं कार्यपालक अभियंता लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग&comma; पटना गाँधी मैदान में अवस्थित सभी वाटर हाईड्रेन्ट्स एवं नलों को चालू रखेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>चिकित्सा एवं स्वास्थ्य- गाँधी मैदान में तीन प्राथमिक चिकित्सा शिविर प्रवेश द्वारों के पास कार्य करेंगे। इसके अतिरिक्त एक चिकित्सा शिविर कार्यक्रम स्थल नियंत्रण कक्ष गाँधी मैदान&comma; पटना में कार्यरत रहेगा। सिविल सर्जन समुचित संख्या में एम्बुलेंस&sol;चिकित्सक&sol;पारा मेडिकल स्टाफ एवं आवश्यक दवाइयों&comma; उपकरणों के साथ प्रतिनियुक्त रखेंगे। प्राथमिक उपचार हेतु समुचित संख्या में अलग-अलग केन्द्र गाँधी मैदान में रहेंगे&comma; जिनमें अलग-अलग चिकित्सक&comma; प्रशिक्षित स्वास्थ्य कर्मचारी आवश्यक दवाओं एवं उपकरणों के साथ निर्धारित यूनिफॉर्म में प्रतिनियुक्त रहेंगे। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अस्थायी स्वास्थ्य केन्द्र पर एम्बुलेंस&comma; स्ट्रेचर्स भी उपलब्ध रहेगी ताकि आपात स्थिति में उपयोग किया जा सके। सभी महत्वपूर्ण गेट के नजदीक एम्बुलेंस की प्रतिनियुक्ति चिकित्सक के साथ रहेगी। कोविड प्रोटोकॉल के अनुसार सारी व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है। सिविल सर्जन समन्वय करते हुए यह सुनिश्चित करेंगे कि एम्स&comma; पीएमसीएच&comma; एनएमसीएच&comma; आईजीआईएमएस&comma; गार्डिनर रोड अस्पताल एवं अन्य अस्पतालों में उत्तम एमर्जेंसी सुविधा उपलब्ध रहे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अग्निशमन की व्यवस्था- गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिये दो अग्निशामक दस्ता की व्यवस्था रहेगी। इनमें से एक दस्ता परेड ग्राउण्ड में तथा दूसरा पीसीआर में सुरक्षित रखा जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>यातायात व्यवस्था- गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर यातायात प्रबंधन हेतु समुचित व्यवस्था पुलिस अधीक्षक यातायात द्वारा की गई है। ट्रैफिक प्लान से संबंधित सूचना अखबारों में प्रकाशित किया जाएगा ताकि लोग समारोह के समय वैकल्पिक मार्ग का चुनाव कर सके। गाँधी मैदान में वाहन पार्किंग की व्यवस्था पुलिस अधीक्षक यातायात एवं जिला परिवहन पदाधिकारी द्वारा की जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>झांकियों का प्रदर्शन-उप विकास आयुक्त के नेतृत्व में नजारत उप समाहर्ता एवं जिला जन-सम्पर्क पदाधिकारी द्वारा इसकी सारी व्यवस्था की गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>विधि-व्यवस्था संधारण- गणतंत्र दिवस के अवसर पर विधि-व्यवस्था संधारण एवं सुरक्षा हेतु अचूक व्यवस्था रहेगी। भीड़ पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी&comma; आसूचना तंत्र को सुदृढ़ एवं सक्रिय रखा जाएगा। गाँधी मैदान के सभी प्रवेश द्वारों एवं परिसर के अंदर सीसीटीवी कैमरा के द्वारा भी निगरानी रखी जाएगी। गाँधी मैदान में अस्थायी कंट्रोल रूम के द्वारा गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गाँधी मैदान के दक्षिण ओर प्रमुख गेट सं&period; 09 एवं 10 से केवल आमंत्रित अतिथि ही मैदान में प्रवेश करेंगे। जनसाधारण का प्रवेश शत-प्रतिशत फ्रिस्किंग के उपरांत ही होगा। सर्वसाधारण का प्रवेश गाँधी मैदान का गेट नं&period; 04&comma; 06 एवं 07 से होगा तथा गाँधी मैदान के अंदर बने सर्वसाधारण दीर्घा में निर्धारित स्थान पर बैठने की व्यवस्था की गई है। समारोह समाप्त होने के बाद आमजन के निकास हेतु गाँधी मैदान के सभी गेट को खोल दिए जायेंगे।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मीडियाबंधुओ की सुविधा के लिए समुचित व्यवस्था की गई है। भारतीय रिजर्व बैंक के सामने स्थित गाँधी मैदान के दक्षिण द्वार गेट संख्या 09 से मीडियाबंधुओं का प्रवेश होगा। सभी आमंत्रित अतिथियों से प्रातः 08&period;30 बजे तक स्थान ग्रहण कर लेने का अनुरोध किया गया है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>गेट नं&period; 10 से विशिष्ट व्यक्तियों का प्रवेश होगा।<&sol;strong><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कोविड-19 के संक्रमण के मद्देनजर भारत सरकार के गृह मंत्रालय एवं बिहार सरकार के गृह विभाग के दिशा-निदेशों के अनुरूप कोविड प्रोटोकॉल सुनिश्चित किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएम डॉ&period; सिंह ने कहा कि सरकार के निदेश के आलोक में इस साल गणतंत्र दिवस&comma; 2023 के अवसर पर बिहार सरकार के 12 &lpar;बारह&rpar; विभागों द्वारा गाँधी मैदान&comma; पटना में झाँकियों का प्रदर्शन किया जा रहा है। झाँकियों के प्रदर्शन हेतु विभागवार नोडल पदाधिकारी नामित हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिला पदाधिकारी डॉ&period; चन्द्रशेखर सिंह ने कहा कि सरकार के विकासात्मक एवं लोक कल्याणकारी योजनाओं&comma; समाज सुधार अभियान तथा महिला सशक्तिकरण कार्यक्रमों को झाँकियों के द्वारा दिखाया जा रहा है। झाँकी प्रस्तुतिकरण से संबंधित सभी तैयारी अंतिम चरण में है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गाँधी मैदान&comma; पटना में झांकियों के प्रवेश के पूर्व एण्टी-सैबोटाज जाँच एवं कोविड-19 प्रोटोकॉल का अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा। झाँकियों के प्रदर्शन में कोविड-19 के संक्रमण से बचाव हेतु भारत सरकार एवं राज्य सरकार द्वारा निर्गत अनुदेशों का सम्यक् अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएम डॉ&period; सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह&comma; 2023 का आईपीआरडी सोशल मीडिया टीम द्वारा लाईव कवरेज किया जाएगा। सोशल मीडिया&comma; फेसबुक&comma; वेबकास्ट आदि के माध्यम से इसे प्रसारित किया जाएगा।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>26 जनवरी&comma; 2023 गणतंत्र दिवस समारोह के अवसर पर गत वर्ष की भांति संपूर्ण कार्यक्रम को कवर करने के लिए गांधी मैदान&comma; पटना में प्रवेश करने वाले वाहन एवं सभी उपकरणों की एंटी सबोटाज जांच हेतु तकनीकी परीक्षण पुलिस अधीक्षक&comma; विशेष शाखा&comma; पटना के स्तर से होने के उपरांत ही गांधी मैदान में प्रवेश की अनुमति दी जाएगी। विलंब किए जाने पर गाड़ी के प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>डीएम डॉ सिंह ने कहा कि गणतंत्र दिवस समारोह&comma; 2023 के सफल आयोजन हेतु सभी पदाधिकारी सजग&comma; तत्पर एवं प्रतिबद्ध हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>बैठक में जिलाधिकारी के साथ वरीय पुलिस अधीक्षक&comma; पटना श्री मानवजीत सिंह ढिल्लो&comma; उप विकास आयुक्त श्री तनय सुल्तानिया&comma; पुलिस अधीक्षक&comma; यातायात&comma; अपर जिला दण्डाधिकारी विधि-व्यवस्था&comma; अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन एवं अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना सिविल कोर्ट में सुरक्षा को लेकर बड़ा निर्णय, अधिवक्ताओं के लिए आई-कार्ड अनिवार्य

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर भाजपा ने मनाया समर्पण दिवस

दुर्गा क्लब ने बरबीघा क्रिकेट क्लब जूनियर को 05 विकेट से हराया