पटना पुलिस की मासिक अपराध समीक्षा बैठक, गंभीर मामलों के त्वरित निष्पादन पर जोर

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; रॉबीन राज।<&sol;strong> नगर पुलिस अधीक्षक पूर्वी परिचय कुमार की अध्यक्षता में पूर्वी क्षेत्र अंतर्गत सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी&comma; थानाध्यक्ष एवं अन्य पुलिस पदाधिकारियों के साथ मासिक अपराध समीक्षा गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी के दौरान अनुसंधान कार्यों में तकनीकी एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों के अधिकतम उपयोग को सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया गया। साथ ही गंभीर एवं जघन्य कांडों के त्वरित&comma; निष्पक्ष एवं प्रभावी निष्पादन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अपराध नियंत्रण को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सघन वाहन चेकिंग अभियान&comma; नियमित रात्रि गश्ती&comma; फरार एवं वांछित अभियुक्तों की शीघ्र गिरफ्तारी&comma; तथा अवैध हथियार&comma; शराब एवं मादक पदार्थों की बरामदगी पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त आगामी पर्व-त्योहारों सरस्वती पूजा एवं गणतंत्र दिवस को दृष्टिगत रखते हुए कानून-व्यवस्था संधारण के लिए अधिक से अधिक निरोधात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने का निर्देश सभी संबंधित पदाधिकारियों को दिया गया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

एनसीवीबीडीसी की संयुक्त निदेशक ने किया कालाजार उन्मूलन कार्यक्रम की समीक्षा बैठक

विराट रामायण मंदिर में साल के अंत तक स्थापित होंगे भव्य नंदी, सावन में होगी रुद्राभिषेक की विशेष व्यवस्था

फुलवारी शरीफ अवर निबंधन कार्यालय बना बिहार में मिसाल, राजस्व संग्रह के मामले में मिला सातवां स्थान