पटनासिटी: छोटी पटनदेवी इलाके में आपसी विवाद में दो युवकों को पैर में लगी गोली

&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&lpar;रॉबीन राज&comma; न्यूज़ क्राइ<&sol;strong>म 24&rpar;&colon; चौक थाना क्षेत्र के छोटी पटनदेवी के लंगूर गली में गोली मारने का मामला प्रकाश मे आया है&period; जिसमे दो लोगों को गोली लगी है और दोनों लोग घायल हैं&period; जहां दोनों का इलाज अस्पताल मे चल रहा हैं। घटना के बाद पुलिस पुरे मामले की छानबीन मे जुट गई हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आपसी विवाद मे तीसरे ने दो लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया। पुरे मामले पर थानाध्यक्ष गौरीशंकर गुप्ता ने बताया कि छोटी पटनदेवी इलाके के लंगूर गली निवासी सुमित कुमार सिंह और आदित्य कुमार सिंह अपने घर के पास खड़े थे। तभी कोई तीसरे शख्स ने सुमित और आदित्य के पैर पर गोली चला दिया। जिसमें दोनों के पैर में घुटना के नीचे एक-एक गोली लगी। गोली लगने से दोनों मामूली रूप से घायल हो गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया है। जहां दोनों का इलाज चल रहा है। फिलहाल दोनों की स्थिति बेहतर है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>वहीं थानाध्यक्ष ने ऐसा आशंका जतायी हैं कि आपसी विवाद में फायरिंग की घटना को अंजाम दिया गया है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार की देर शाम तक घटना के संबंध में लिखित शिकायत नही मिली है। फिर भी पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। वहीं गोली चलाने वाले शख्स की पहचान होने की बात पूछे जाने पर थानाध्यक्ष ने कहा कि मामले की छानबीन जारी है। दोनों घायलों का फर्द बयान लिया जाएगा। उसके बाद ही इन सारी बिंदुओं पर गहनतापूर्वक जांच कर मामले का उद्भेदन कर दिया जाएगा। <&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

एम्स पटना में पप्पू यादव ने रेप पीड़िता से की मुलाकात, इलाज के लिए दी आर्थिक मदद और सख्त कार्रवाई की मांग

14 साल से विदेश में फंसे पटना के प्रोफेसर की पुकार: वेतन बकाया, डिक्री लागू नहीं, खुद को ‘जिंदा’ साबित करने की लड़ाई

मारुति नंदन संकट मोचन हनुमान मंदिर का प्रथम वार्षिकोत्सव, भव्य आयोजन की तैयारियां पूरी