पटनासिटी : दो भाइयों को गोली मारकर किया जख्मी, पुलिस ने 12 घंटे में दो आरोपी को गिरफ्तार किया

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; रॉबीन राज।<&sol;strong> खाजेकलाँ थाना क्षेत्र में आपसी विवाद के चलते दो भाइयों को गोली मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया गया। यह घटना 9 फरवरी की शाम को लालाटोली इलाके में घटी&comma; जहाँ रविंद्र राय और अरविंद राय को उनके घर के सामने जान मारने की नीयत से गोली मार दी गई। दोनों घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच&comma; पटना में भर्ती कराया गया और पुलिस मामले की जांच में जुट गई।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>घटना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस अधीक्षक &lpar;नगर-पूर्वी&rpar;&comma; पटना की निगरानी एवं अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी-02&comma; पटना सिटी डॉ&period; गौरव कुमार के नेतृत्व में एक विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया। गठित छापामारी दल ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 12 घंटे के भीतर दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद किया&comma; साथ ही गिरफ्तार अभियुक्त राजू महतो द्वारा पहनी गई खून लगी टी-शर्ट भी जब्त की गई है। वहीं पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी कर रही है। इस मामले में आगे की कार्रवाई जारी है। वहीं दोनों घायलों का इलाज पटना के पीएमसीएच चल रहा है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

पटना में 1.26 लाख नए राशन कार्ड बनाने का लक्ष्य, डीएम ने दिए तेजी से आवेदन लेने के निर्देश

NMCH में यूजी सीटों की बढ़ोतरी पर जश्न, प्राचार्य ने सभी कर्मियों और मीडिया का जताया आभार

जलकुंभी शिल्प विकास परियोजना के क्रियान्वयन को लेकर उद्योग विभाग एवं NEDFi के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर