पटना सिटी को मिला नया SDO, IAS कशिश बक्शी ने संभाला पदभार

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटनासिटी&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;<&sol;strong> पटना सिटी अनुमंडल को नया अनुमंडल पदाधिकारी मिल गया है। आईएएस अधिकारी कशिश बक्शी ने पटना सिटी के नए SDO के रूप में पदभार ग्रहण कर लिया। इस दौरान पूर्व SDO सत्यम सहाय ने उन्हें कार्यभार सौंपा। पदभार संभालने के बाद कशिश बक्शी ने अनुमंडल की प्रशासनिक व्यवस्था और विभिन्न विभागों से संबंधित कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ समन्वय बनाकर काम करने पर जोर दिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पटना सिटी अनुमंडल ऐतिहासिक और संवेदनशील क्षेत्र माना जाता है। यहां कानून-व्यवस्था के साथ धार्मिक आयोजन&comma; पर्व-त्योहार&comma; यातायात&comma; अतिक्रमण और आम लोगों से जुड़ी समस्याएं प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण चुनौतियां रहती हैं। नए SDO के सामने क्षेत्र में बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखना&comma; आम लोगों की शिकायतों का त्वरित समाधान और आगामी पर्व-त्योहारों के दौरान सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखना प्रमुख जिम्मेदारियां होंगी। कशिश बक्शी ने प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और आम लोगों की समस्याओं के त्वरित निपटारे को प्राथमिकता देने की बात कही। वहीं&comma; कार्यभार सौंपने के बाद पूर्व SDO सत्यम सहाय को अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने विदाई दी और उन्होंने नए SDO को शुभकामनाएं दीं।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

काजीकोरैया–राघोपुर मार्जिनल बांध पर कटाव को नियंत्रित करने के लिए युद्धस्तर पर बाढ़ संघर्षात्मक कार्य जारी : अभियंता प्रमुख से मंत्री इं. कुमार शैलेंद्र ने की वार्ता

बिहार विधानसभा अध्यक्ष ने मुख्य सचिव के साथ की बैठक, लंबित मामलों के जल्द निष्पादन का दिया निर्देश

रक्षाबंधन पर बिहार में 300 करोड़ रुपये के कारोबार की संभावना : अशोक कुमार वर्मा