पटना नगर बस सेवा अनियंत्रित होकर पलटी : आधा दर्जन यात्री हुए जख्मी

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">नालंदा&lpar;राकेश&rpar;&colon;<&sol;mark><&sol;strong> बख्तियारपुर रजौली फोरलेन के वेना थाना क्षेत्र अंतर्गत धमौली के समीप गुरुवार की देर शाम नवादा से पटना जा रही पटना नगर बस सेवा की बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। बस में करीब 50 लोग सवार थे। आधा दर्जन लोगों को मामूली चोट आई है। जबकि बस के कंडक्टर गंभीर रूप से जख्मी हो गया है। जिसे इलाज के लिए हरनौत रेफरल अस्पताल भेज दिया गया है। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद बिहारशरीफ सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बस नवादा से पटना की ओर जा रही थी। धमौली के पास सड़क निर्माण होने के कारण एक ही लेन पर वाहनों का आवागमन हो रहा था। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>अचानक बस चलते चलते सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। तेज आवाज के बीच आसपास के लोग दौड़ कर घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को बस के अंदर से बाहर निकाला। वहीं बस कंडक्टर बस के नीचे दब गया था। जिसे सड़क निर्माण में लगे पोकलेन की मदद से बाहर निकाला गया। सभी घायलों को इलाज के लिए हरनौत रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया है तो वहीं अन्य सवार दूसरे साधन से अपने गंतव्य की ओर निकल गए । स्थानीय लोगों ने सड़क निर्माण कर रही कंपनी पर आरोप लगाया कि किसी तरह का सड़क निर्माण के क्रम में रिफ्लेक्टर नहीं लगाया गया है। <&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>जिसके कारण रात्रि के वक्त वाहन चालकों को ड्राइविंग करने में समस्या होती है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि ओवरस्पीड के कारण यह घटना हुई है। घायलों में उप चालक बमबम कुमार&comma; यात्री मनोज कुमार&comma; रवि रोशन एवं अन्य लोग शामिल हैं। वेना थाना अध्यक्ष जय किशुन ने बताया कि कुछ लोग मामूली रूप से जख्मी हुए थे। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है। सिर्फ बस के कंडक्टर को गंभीर चोट आई है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग के विशेष पर्यवेक्षक के द्वारा जिले के पर्यवेक्षण गृह का निरीक्षण

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में क्राइसिस मैनेजमेंट ग्रुप (CMG) की पहली बैठक संपन्न

टीबी मुक्त भारत अभियान : बनबमखी प्रखंड के धरहरा में आयोजित सत्संग में उपस्थित लोगों की स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा की गई टीबी जांच