पटना एम्स इलाज के लिए आ रही कार में पिकअप ने मारी टक्कर, नौबतपुर में हुआ हादसा

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&lpar;अजीत यादव&rpar;&colon; <&sol;strong>दुलहिन बाजार से पटना एम्स में इलाज के लिए बीमार शख्स को लेकर रहे एक कार में पिकअप ने मंगलवार को जबरदस्त टक्कर मार दी। घटना नौबतपुर थाना क्षेत्र में हुई। इस हादसे में एक गर्भवती महिला सहित 5 लोग घायल हो गए। सभी घायलों को इलाज के लिए पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद पिकअप वाहन का ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने पिकअप को अपने कब्जे में लेकर थाना ले आयी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मिली जानकारी के अनुसार दुल्हिन बाजार के धर्मचक निवासी शशि भूषण प्रसाद अपनी पत्नी &comma; बेटा &comma;बेटी और पुत्रवधू के साथ मंगलवार को इलाज के लिए पटना एम्स आ रहे थे। जैसे ही शशिभूषण प्रसाद की गाड़ी बिहटा सरमेरा मुख्य मार्ग पर पहुंची पुनपुन की तरफ से एक तेज रफ्तार से आ रही पिकअप ने उनकी कार में जबरदस्त टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही गाड़ी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और गाड़ी में सवार सभी लोग घायल हो गए। इस बीच सूचना मिलते ही आसपास गांव के लोग वहां जमा हो गए। लोगों को आता देख पिकअप वाहन ड्राइवर गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। ग्रामीणों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए पास के नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इस हादसे में कार पर सवार एक गर्भवती महिला बुरी तरह घायल हो गई और उनके पेट में जोड़ जोड़ से दर्द होने लगा। आसपास के ग्रामीणों ने मिलकर उनकी मदद की और इलाज के लिए पास के एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया। बाद में डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है। घटना की सूचना मिलते हैं नौबतपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और पिक अप वाहन को अपने कब्जे में लेकर खाना लेकर आई है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया