प्राथमिक विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी आयोजित

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजित।<&sol;strong> शनिवार को बिहार के सभी प्रारंभिक विद्यालयों में अभिभावक-शिक्षक संगोष्ठी का आयोजन किया गया&period; इस मासिक संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य दो महत्वपूर्ण थीम— &OpenCurlyDoubleQuote;निपुण बनेगा बिहार हमारा” और &OpenCurlyDoubleQuote;हर बच्चा होगा अब स्कूल का हिस्सा”— का संदेश हर अभिभावक तक पहुँचाना रहा&comma; ताकि सभी बच्चे नियमित रूप से विद्यालय से जुड़े रहें और किसी भी बच्चे की पढ़ाई बाधित न हो।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>फुलवारी शरीफ प्रखंड कॉलोनी स्थित विद्यालय की शिक्षिका नीतू शाही ने बताया कि संगोष्ठी के दौरान विद्यालयों ने विद्यार्थियों की सीखने की प्रगति&comma; भाषा एवं गणित विषय में निपुणता की स्थिति&comma; विद्यालय द्वारा किए जा रहे शैक्षणिक प्रयासों तथा समावेशी शिक्षा से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ अभिभावकों के साथ साझा कीं&period; अभिभावकों को नवंबर माह के मासिक मूल्यांकन का परीक्षाफल भी दिखाया गया। नवंबर माह का स्टूडेंट ऑफ द मंथ वर्ग 3 की छात्रा पूजा कुमारी को चुना गया&period; शिक्षिका नीतू शाही के नेतृत्व में हुई इस पहल की सभी अभिभावकों ने सराहना की।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

बांकीपुर में भारी बहुमत से जीतेगा एनडीए, विकास के मुद्दे पर जनता देगी आशीर्वाद : रविशंकर प्रसाद‎

पहली बार चुनावी सभा में पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार, बोले- नीरज कुमार सिन्हा को भारी मतों से जिताएं

नाबालिग छात्र रहस्यमय ढंग से लापता, परिजनों ने अपहरण की आशंका जताते हुए थाने में दिया आवेदन