विश्व हृदय दिवस पर पारस हेल्थ पटना में हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता कार्यक्रम

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>फुलवारीशरीफ&comma; अजीत।<&sol;strong> विश्व हृदय दिवस के अवसर पर पारस हेल्थ पटना में हृदय स्वास्थ्य के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया&period; कार्यक्रम के दौरान लोगों को हृदय की नियमित देखभाल&comma; स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और हृदय रोगों से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया गया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस अवसर पर पारस हेल्थ पटना के डॉ&period; अहमद अब्दुल हई&comma; कार्डियोलॉजी विभाग के डॉ&period; सिद्धनाथ सिंह&comma; डॉ&period; जमशेद अनवर&comma; डॉ&period; रामसागर रॉय और डॉ&period; चंद्र किशोर तथा सीटीवीएस विभाग के डॉ&period; कुमार आदित्य और डॉ&period; अतुल मोहन मौजूद रहे&period; चिकित्सकों ने हृदय रोगों से बचाव के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच&comma; संतुलित खान-पान&comma; नियमित व्यायाम और तनाव को नियंत्रित रखने के महत्व की जानकारी दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>पारस हेल्थ पटना के जोनल डायरेक्टर डॉ&period; दीपक सिंह ने कहा कि विश्व हृदय दिवस लोगों को अपने हृदय के स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने का संदेश देता है&period; हृदय को स्वस्थ रखने के लिए नियमित जांच&comma; संतुलित जीवनशैली और समय पर चिकित्सकीय सलाह जरूरी है&period; उन्होंने लोगों से अपने साथ-साथ परिवार और प्रियजनों के हृदय स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की अपील की।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम के दौरान अभियान के माध्यम से लोगों को हृदय की देखभाल करने और स्वस्थ जीवनशैली को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने के लिए प्रेरित किया गया&period; चिकित्सकों ने कहा कि जीवनशैली में छोटे-छोटे बदलाव और समय पर स्वास्थ्य जांच हृदय रोगों के जोखिम को कम करने में मददगार हो सकते हैं। पारस एचएमआरआई पटना ने वर्ष 2013 में अपना परिचालन शुरू किया था&period; यह बिहार का पहला कॉर्पोरेट अस्पताल है&comma; जिसके पास परमाणु ऊर्जा नियामक बोर्ड से लाइसेंस प्राप्त कैंसर उपचार केंद्र है।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

विपणन सत्र 2027-28 के लिए कैबिनेट ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दी

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 26 गिरफ्तार!

सांसद रविशंकर प्रसाद ने स्वच्छता अभियान में लिया भाग, स्वच्छ और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया