विश्व हृदय दिवस पर मेडिवर्सल सिमरन हॉस्पिटल में नि:शुल्क हृदय जांच शिविर, 100 से अधिक लोगों की हुई जांच

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&sol;फुलवारीशरीफ&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24<&sol;strong>&rpar; विश्व हृदय दिवस के अवसर पर मेडिवर्सल सिमरन हॉस्पिटल&comma; बेगूसराय की ओर से मंगलवार को नि&colon;शुल्क हृदय रोग विशेषज्ञ परामर्श एवं ईसीजी जांच शिविर का आयोजन किया गया&period; शिविर में 100 से अधिक लोगों ने अपने हृदय स्वास्थ्य की जांच कराई और विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लिया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को हृदय स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और समय पर नियमित जांच कराने के लिए प्रेरित करना रहा&period; चिकित्सकों ने बताया कि बदलती जीवनशैली&comma; बढ़ता तनाव&comma; अनियमित खान-पान&comma; पर्याप्त शारीरिक गतिविधि का अभाव और अन्य कारणों से हृदय रोग का खतरा बढ़ रहा है&period; ऐसे में नियमित स्वास्थ्य जांच और समय रहते लक्षणों की पहचान बेहद जरूरी है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>मेडिवर्सल सिमरन हॉस्पिटल के डॉ&period; आशीष होता ने कहा कि शिविर में 100 से अधिक लोगों का हृदय स्वास्थ्य जांचना उत्साहजनक है&period; अक्सर लोग काम और पारिवारिक जिम्मेदारियों के बीच अपने स्वास्थ्य को नजरअंदाज कर देते हैं&period; सीने में दर्द&comma; सांस फूलना&comma; असामान्य थकान या धड़कन तेज होने जैसे लक्षणों को सामान्य समझकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए&period; समय पर जांच और चिकित्सकीय परामर्श से गंभीर स्थिति से बचाव में मदद मिल सकती है। उन्होंने लोगों से संतुलित और पौष्टिक खान-पान अपनाने&comma; नियमित व्यायाम करने&comma; पर्याप्त नींद लेने और तनाव को नियंत्रित रखने की अपील की&period; उन्होंने कहा कि हृदय को स्वस्थ रखने के लिए नियमित स्वास्थ्य जांच के साथ जीवनशैली में भी सकारात्मक बदलाव जरूरी हैं। शिविर में पहुंचे लोगों ने नि&colon;शुल्क हृदय जांच और विशेषज्ञ परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मेडिवर्सल सिमरन हॉस्पिटल की पहल की सराहना की।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

विपणन सत्र 2027-28 के लिए कैबिनेट ने रबी फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि को मंजूरी दी

शराब पीकर हंगामा करने के आरोप में 26 गिरफ्तार!

सांसद रविशंकर प्रसाद ने स्वच्छता अभियान में लिया भाग, स्वच्छ और विकसित भारत के संकल्प को दोहराया