पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश बिहार विधान परिषद के लिए मनोनीत, कल ले सकते हैं शपथ

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>बिहार सरकार के पंचायती राज मंत्री दीपक प्रकाश को बिहार विधान परिषद का सदस्य मनोनीत किए जाने पर बुधवार को राज्य मंत्रिपरिषद &lpar;कैबिनेट&rpar; ने अपनी मुहर लगा दी। इसके बाद उनके मनोनयन की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है। संभावना है कि दीपक प्रकाश गुरुवार को विधान परिषद सदस्य पद की शपथ ले सकते हैं। विधान परिषद सचिवालय की ओर से शपथ ग्रहण की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। कैबिनेट की मंजूरी के बाद राज्यपाल सचिवालय को औपचारिक अनुशंसा भेज दी गई है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>गौरतलब है कि पूर्व विधान परिषद सदस्य देवेश कुमार के इस्तीफे से यह सीट रिक्त हुई थी। विधान परिषद सचिवालय ने सोमवार को रिक्त पद की सूचना निर्वाचन विभाग को भेजी थी। इसके आधार पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय ने मनोनीत सदस्य के माध्यम से इस सीट को भरने की प्रक्रिया शुरू की थी। इसी प्रक्रिया के तहत राज्यपाल सैयद अता हसनैन ने दीपक प्रकाश को बिहार विधान परिषद का सदस्य मनोनीत किया है। उनका कार्यकाल 16 मार्च 2027 तक रहेगा।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

जहानाबाद SP ने घोसी थाना का किया निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

जिलाधिकारी ने लोगों से आह्वान करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार के अफ़वाह पर ध्यान न दें

स्मैक सहित नशा तस्कर गिरफ्तार, सप्लायर की तलाश