हमारी पार्टी पूरी तरह से संगठित और मजबूत है : शीला मंडल

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong><mark style&equals;"color&colon;&num;cf2e2e" class&equals;"has-inline-color has-vivid-red-color">पटना&comma; न्यूज क्राइम 24।<&sol;mark><&sol;strong> गुरुवार को जनता दल &lpar;यू0&rpar; प्रदेश कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में बिहार सरकार की परिवहन मंत्री शीला मंडल ने प्रदेश भर के विभिन्न जिलों से पहुंचे आमजनों की समस्याओं को सुनकर उनके त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बिहार सरकार की माननीय परिवहन मंत्री श्रीमती शीला मंडल ने कहा कि विपक्षी पार्टियों की एकजुटता को भाजपा के लिए पचाना मुश्किल हो रहा है। ये लोग डरे और घबराये हुए हैं। जिसका नतीजा है कि भाजपा के बड़बोले नेतागण लगातार हमारे दल के विषय में बेबुनियादी बातें कह रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>एक पत्रकार के सवाल के जवाब में शीला मंडल ने कहा कि भाजपा अफवाह पार्टी है। उसके दुष्प्रचार को अधिक तवज्जो देने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि भाजपा को पहले अपने घर की चिंता करनी चाहिए। हमारे नेता श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में जनता दल &lpar;यू0&rpar; पूरी तरह से संगठित और मजबूत है। साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय कार्यकारिणी और राष्ट्रीय परिषद की बैठक में पार्टी आगामी रणनीतियों पर चर्चा करेगी। आने वाले दिनों में लोकसभा और विधानसभा का चुनाव हमारे सामने है। हम अपनी तैयारी को पुख्ता रखना चाहते हैं।<&sol;p>&NewLine;

Related posts

सम्राट चौधरी की सरकार ने शिक्षा के भगवाकरण की नीति अपनाई ; जनता दल यू और एनडीए के अन्य घटक दलो की चुप्पी क्यों : एजाज अहमद

मनेर में पासपोर्ट एवं उपडाकघर ऑफिस को RDX से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट; परिसर खाली कराया, पुलिस बल तैनात

राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल के समक्ष जन सुराज पार्टी के दर्जनों नेताओं ने राजद की सदस्यता ग्रहण की