‘उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम’ का आयोजन

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>पटना&lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar;&colon;<&sol;strong> भारत सरकार के सूक्ष्म&comma; लघु और मध्यम उद्योग मंत्रालय &lpar;एमएसएमई&rpar; और टी॰ पी॰ एस॰ कॉलेज&comma; पटना के जन्तु विज्ञान विभाग के संयुक्त तत्वावधान में &OpenCurlyQuote;उद्यमिता जागरूकता कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। अतिथियों का स्वागत करते हुए एमएसएमई पटना के सहायक निदेशक श्री रविकांत ने इस कार्यक्रम को आयोजित करने के महत्व और उद्देश्यों को रेखांकित करते हुए कहा कि आज युवाओं को स्वरोजगार हेतु उद्योग तथा व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए प्रेरित करने की अत्यंत आवश्यकता है&period; अगर युवाओं को तकनीकी मार्गदर्शन तथा आर्थिक सहायता मिले तो लघु व कुटीर उद्योगों के माध्यम से बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन संभव है&period; उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के विभिन्न रोजगार सृजन कार्यक्रमों के माध्यम से युवाओं को आर्थिक तौर पर स्वाबलंबी बनना ही हमारा लक्ष्य है। उन्होने आगे कहा कि आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने का दायित्व युवाओं के कंधों पर है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ उपेंद्र प्रसाद सिंह ने किया। उन्होंने इस कार्यक्रम के अवसर पर अपने संबोधन में कहा कि भागदौड़ भरी जिंदगी व तकनीकी के इस दौर में केवल स्नातक व स्नातकोत्तर की साधारण डिग्री के सहारे नौकरी की कल्पना नहीं की जा सकती। अगर नौकरी चाहिए तो छात्र-छात्राओं को कौशल विकास में निपुण होना चाहिए। एक साथ कई कार्य आने चाहिए तब जाकर नौकरी उसे मिल पाती है। इसलिए इस तरह के कार्यक्रम आयोजित किया जाना अत्यंत आवश्यक है। महाविद्यालय के जंतुविज्ञान के सहायक प्राध्यापक नीरज कुमार रंजन छात्रों को संबोधित करते हुए कहा देश को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाने में युवाओं की भूमिका को रेखांकित किया। कार्यक्रम के मुख्य वक्ता श्री अशोक कुमार सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए पद्मा श्री पुरस्कार प्राप्त बिहार के उदयमियों की चर्चा करते हुए कहा कि जो सम्मान और संतुष्टि उद्यमियों को मिलती है वो साधारण नौकरी करने से नहीं मिलती है। बिहार के सफल उद्यमी सुमन शेखर और छाया तिवारी ने अपने अनुभवों को साझा करते हुए युवाओं को अपने ओजस्वी वक्तव्यों से लोगों को उद्यम लगाने हेतु प्रेरित किया।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>एमएसएमई&comma; बिहार के वरिष्ठ सहायक निदेशक संजीव आज़ाद ने कहा कि युवाओं में जज़्बा और जुनून होना आवश्यक है तभी आप कुछ नया कर सकते है। इसके लिए हमारा विभाग आपको हरसंभव मदद करने के लिए तत्पर है। कार्यक्रम को नीता वर्मा ने संबोधित करते हुए कहा कि आप कुछ नया सोचें तभी हमारा देश आत्मनिर्भर बन सकेगा। अंत में श्री रविकांत जी ने छात्रों के द्वारा उठाए गए सवालों का उत्तर भी दिया और उनकी मिल रही प्रतिक्रिया पर संतोष व्यक्त किया । कार्यक्रम में धन्यवाद ज्ञापन जंतुविज्ञान विभाग की विभागाध्यक्ष डॉ॰ ज्योत्स्ना कुमारी ने किया। उन्होने आगे भी इस तरह के कार्यक्रमों को आयोजित किए जाने की योजनाओं की जानकारी दी।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>कार्यक्रम में डॉ&period; कृष्णनंदन प्रसाद&comma; डॉ&period; जावेद अख्तर खान&comma; डॉ&period; विजय कुमार सिंह&comma; डॉ&period; रूपम&comma; डॉ&period; शिवम यादव&comma; डॉ&period;हेमलता&comma; डॉ&period; प्रशांत कुमार&comma; डॉ&period; मुकुंद कुमार&comma; डॉ&period;नूतन&comma; डॉ&period; नवेन्दु शेखर&comma; डॉ&period; उषा किरण &comma; डॉ&period; अंजलि प्रसाद&comma; डॉ&period;दीपिका&comma; डॉ&period; शशि प्रभा दूबे&comma; डॉ&period; सुशोभन पलाधि&comma; डॉ&period; विनय भूषण&comma;डॉ&period; शशिभूषण चौधरी&comma; डॉ&period; तनुजा&comma; श्री मनोज कुमार सिंह &comma;श्री कुमार अमिताभ&comma; श्री अमरीश &comma;श्री अवनीत&comma; श्री श्याम बाबू शर्मा आदि उपस्थित थे। छात्रों में राजू कुमार&comma; दीपक कुमार&comma; अंकित तिवारी&comma; रोशनी परवीन&comma; ऋचा&comma; प्रगति&comma; प्रदीप&comma; अंकित&comma; अभिमन्यु&comma; तेजस्वी&comma; शिवम कुमार आदि के साथ सभी महाविद्यालय के स्टाफ और छात्र गण उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन जन्तु विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ&period; सानंदा सिन्हा ने किया।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

मसौढ़ी में 16 वर्षीय किशोर की हत्या का खुलासा, 24 घंटे में मुख्य आरोपी गिरफ्तार!

महाशिवरात्रि को लेकर पटना प्रशासन अलर्ट, सुरक्षा व यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

राष्ट्रीय महिला दिवस पर 253 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया