पटनासिटी में नल जल योजना की खुली पोल

<p><strong>पटनासिटी&colon;<&sol;strong> गर्मी का मौसम आते ही पूरे राजधानी पे जल संकट गहराने लगा है। पेजल समस्या बिहार सरकार के हर घर नल जल योजना की पोल खोल रही है। पेजल संकट का मामला है&comma; पटना सिटी के मालसलामी थाना क्षेत्र के जमुनापुर इलाके के वार्ड -70 और 71 का है।जहाँ इलाके के लोग कई सालों से बोरिंग की मांग करते आ रहे है पर लोगो की समस्या नही सुनी जा रही है। गर्मी के मौसम में इलाके में पेजल कई समस्या उत्पन्न हो गई है। बून्द बून्द पानी के लिए तरस रहे प्यासे लोग पीने के पानी के लिए बाल्टी और पानी के बर्तन लिए सड़को पर उत्तर कर हंगामा कर रहे है और वार्ड पार्षद व जल परिषद विभाग के खिलाफ नारे बाजी कर रहे है&period;<&sol;p>&NewLine;<p>आक्रोशित लोगो का कहना है कि गर्मी का मौसम आ गया इलाके में बोरिग की व्यवस्था नही की गई&comma; इलाके में 40 वर्ष पुराना बोरिंग है जिसमे कभी कभी सप्लाई का पानी आता है। जिसमे नाले का गंदा पानी मिला हुआ रहता है। जिसको पी कर लोग बीमार पड़ रहे है। बार्ड 70 और 71 का सीमा पर रहने के कारण दोनों पार्षद एक दूसरे का क्षेत्र बताकर अपना पल्ला झाड़ रहे है। सिमा विबाद के कारण कई वर्षों से इलाके में बोरोग नही लगाया जा रहा है। वही आक्रोशित लोगों का कहना है कि पेजल की समस्या दूर करने के लिए इलाके के लोग लंवी लड़ाई लड़ रहे है । पानी की समस्या के लिए वाटर बोर्ड के अधिकारी और स्थानीय बार्ड पार्षद से सप्लाई का पानी के लिए बोरिंग और पक्की सड़क समेत पक्की नाली की मांग कर रहे है &comma;इसके बाबजूद भी इस दिशा पर कोई कारवाई नही की जा रही है&comma;बाटर बोर्ड और पार्षद पूरी तरह लापरवाह है। जिससे कारण लोगो को पेजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है। सरकार के नल जल योजना की धज्जियां उड़ाई जा रही है।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

जमीन विवाद में व्यवसायी पर ताबड़तोड़ फायरिंग, दो गुटों की हिंसक झड़प में होटल संचालक समेत दो घायल!

नालंदा में एक साथ 6 ठिकानों पर नेशनल जांच एजेंसी की चल रही छापेमारी

भाजपा पटना महानगर के चारों विधानसभा में दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान का सफल समापन