पर्यावरण को बेहतर बनाने में वृक्ष ही हमे मदद करते हैं – सुमित कुमार

&NewLine;<p><&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p><strong>बिक्रम पटना&comma; &lpar;न्यूज़ क्राइम 24&rpar; <&sol;strong>पर्यावरण संरक्षण और हरियाली को बढ़ावा देने के लिए &&num;8216&semi;ग्रीन विलेज मुहिम&&num;8217&semi; के तहत एक सराहनीय कदम उठाया गया है। पटना जिले के बिक्रम प्रखंड के अंतर्गत मध्य विद्यालय दतियाना में स्कूली बच्चों ने मिलकर 100 पौधे लगाए। यह मुहिम सुमित कुमार और अमित कुमार के नेतृत्व में लगातार चलाई जा रही है&comma; जिसके तहत मुफ्त पौधा वितरण और वृक्षारोपण का कार्य किया जा रहा है।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>आज इसी क्रम में मध्य विद्यालय दतियाना में 100 पौधा लगाने का कार्य किया गया जिसमें 20 अमरूद&comma; 20 कटहल&comma; 20 आंवला&comma; 5 गुलमोहर&comma; 5 कचनार&comma; 5 आम&comma; 10 नींबू&comma; 5 महोगनी&comma; एवं 10 सागवान का पौधा लगाया गया। कमाई का 2-3&percnt; पर्यावरण पर खर्च।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>इस मुहीम के मार्गदर्शक सुमित कुमार ने इस अवसर पर कहा&comma; &&num;8220&semi;पर्यावरण को बेहतर बनाने में वृक्ष ही हमारे सबसे बड़े मददगार हैं। पेड़ों से ही हमें शुद्ध हवा और ऑक्सीजन मिलती है&comma; साथ ही ये भूजल को भी संरक्षित करते हैं।&&num;8221&semi; पर्यावरण के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए सुमित कुमार अपनी कमाई का 2 से 3 प्रतिशत हिस्सा निजी तौर पर पौधे लगाने और उनके संरक्षण पर खर्च कर रहे हैं।<&sol;p>&NewLine;&NewLine;&NewLine;&NewLine;<p>उपस्थित विद्यालय के प्रधानाध्यापिका श्रीमती चंचला कुमारी के द्वारा ग्रीन विलेज मुहिम की सराहना करते हुए बच्चों को पर्यावरण संरक्षण पर जागरूक किया गया एवं पेड़ो के अहमियत के बारे में जानकारी दिया गया&comma; साथ ही पेड़ों को संरक्षण हेतु बच्चों को एवं शिक्षकों को शपथ दिलाया गया। चंचला कुमारी का यह भी कहना है कि जिस तरह से तापमान बढ़ रही है और पेड़ कट रहे हैं तो आने वाले समय में हम शुद्ध हवा&comma; शुद्ध ऑक्सीजन एवं पानी के गंभीर समस्या से जूझते रहेंगे। इसलिए पौधा लगाना बहुत जरूरी है। मौके पर उपस्थित विद्यालय के शिक्षक रवीश कुमार&comma; निखिल श्रीमाली&comma; सोनिया&comma; नेहा सिंह इत्यादि थे।<&sol;p>&NewLine;

Advertisements

Related posts

24वें प्रतिभा सम्मान समारोह में 4,000 मेधावी छात्र हुए सम्मानित

पटना विमेन्स कॉलेज में पर्यावरण संरक्षण पर आमंत्रित व्याख्यान, 200 विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा

सीएम सम्राट चौधरी ने ‘पटना जॉय राइड’ का किया शुभारंभ, बिहार में हेली-टूरिज्म का नया अध्याय शुरू